फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   18 non teaching employees of Bikaner Engineering College Sacked

Rajasthan: बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज के 18 नॉन टीचिंग कर्मी बर्खास्त, कर्मचारियों ने कहा-राजनीतिक द्वेष के कारण निकाला गया

Sun, 27 Mar 2022 08:59 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 27 Mar 2022 08:59 PM IST
सार

बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज में साढ़े तीन साल पहले कर्मचारियों को भर्ती किया गया था। अब सरकार इन कर्मचारियों को वापिस हटाने जा रही है। 

विज्ञापन
18 non teaching employees of Bikaner Engineering College Sacked
बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज के 18 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। एक साथ इतने कर्मचारियों को एक साथ निकालने पर अब कॉलेज में माहौल गरमा गया है। दूसरी ओर कॉलेज के प्राचार्य और पीए भी कॉलेज नहीं आ रहे हैं। जब कर्मचारी कॉलेज पहुंचे तो उन्हें कक्ष सील मिले। 

विज्ञापन


एक ही आदेश के बाद इतने कर्मचारियों को एक साथ बर्खास्त करने का प्रदेश का यह पहला मामला है। कर्मचारियों ने बताया कि हमारी किस्मत  के ऊपर एक ओर ताला कॉलेज ने लगा दिया है। इन कर्मचारियों का कहना है कि इसको लेकर अब हम न्यायालय की शरण में जाएंगे। जब इन कर्मियों ने प्राचार्य को फोन लगाया तो उनका एक नंबर स्वीच ऑफ तो दूसरा नंबर भी नहीं लग रहा है। 

विज्ञापन


राज्य सरकार की ओर से इन 18 कर्मचारियों को 25 मार्च को निकाल दिया था। इनमें असिस्टेंट रजिस्ट्रार, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टोर ऑफिसर, लाइब्रेरियन, ऑफिस असिस्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित कई पदों पर 18 कर्मचारी लगे हुए थे। इंजीनियरिंग कॉलेज में करीब साढ़े तीन साल पहले 18 कर्मचारियों को कॉलेज द्वारा निकाली गई भर्ती के माध्यम से चयनित कर लगाया गया था, लेकिन अब सरकार इन भर्तियों में लगे कर्मचारियों को वापिस हटाने जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों का आरोप-द्वेष से निकाला जा रहा

निकाले गए कर्मचारियों का कहना है कि वे कांग्रेस सरकार से पहले बीजेपी सरकार में लगे थे, लेकिन अब राजनीतिक द्वेष के चलते कांग्रेस सरकार हमें 18 कर्मचारियों को निकाल रही है। हालांकि, हमनें प्रोबेशन काल भी पूरा कर लिया, लेकिन अभी तक सातवां वेतन और स्थाईकरण नहीं दिया गया। इंजीनियरिंग कॉलेज में करीब छह साल पहले 150 कर्मचारियों को निकाला गया था और अब 18 कर्मचारियों को निकाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed