{"_id":"641dd686197442b97f0fc3b7","slug":"16-arrested-in-6-cases-of-assault-on-policemen-in-sawai-madhopur-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सवाई माधोपुर में पुलिसकर्मियों पर हमला करने के 6 मामलों में 16 गिरफ्तार, 4 वाहन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सवाई माधोपुर में पुलिसकर्मियों पर हमला करने के 6 मामलों में 16 गिरफ्तार, 4 वाहन बरामद
Fri, 24 Mar 2023 10:40 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 24 Mar 2023 10:40 PM IST
सार
सवाई माधोपुर जिले की बौंली थाना पुलिस ने अवैध तरीके से बजरी परिवहन करने और वांटेड आरोपी को पकड़ने के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने के 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर चार वाहन जब्त किए हैं।
विज्ञापन
सवाईमाधोपुर एसपी हर्षवर्द्धन अग्रवाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सवाईमाधोपुर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि जिले की बोनली थाना क्षेत्र में पुलिस कर्मियों पर हमला करने के साल 2016 से अब तक के 6 मामले उनके संज्ञान में आये। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष निर्देश दिए जाकर एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा सभी मामलों में कुल 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही 4 वाहन भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को घायल करने के मामले में 7 साल से थे फरार
एसपी अग्रवाला ने बताया कि 1 दिसंबर 2016 को गांव महेशरा में रेड के दौरान आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को घायल कर देने के मामले में 7 साल से फरार दो अभियुक्तों ओर अवैध बजरी परिवहन की रोकथाम के दौरान 6 मार्च 2021 को गांव बहनोली में महिला आरपीएस इंदु लोदी और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मुजामत कर बजरी से भरे ट्रैक्टर छुड़ाने के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
अवैध बजरी खनन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले 12 आरोपी गिरफ्तार
इसी प्रकार 18 फरवरी 2022 को गांव दहलोद, 14 नवंबर 2022 को गांव जस्टाना, 3 फरवरी 2023 को गांव हथडोली और 26 फरवरी को गांव रवासा में अवैध बजरी खनन कर रहे वाहनों की धरपकड़ के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में फरार चल रहे 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि साल 2022 18 फरवरी और 14 नवंबर की घटना में दो-दो आरोपियों और 3 फरवरी 2023 की घटना में एक मुलजिम और 26 फरवरी की घटना में 8 मुलजिम को गिरफ्तार कर 4 गाड़ियां जब्त की गई है।