फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   150 million-year-old dinosaurs footprints found in Rajasthan

राजस्थान में मिले डायनासोर के 15 करोड़ साल पुराने पदचिन्ह

Mon, 13 Jun 2016 03:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 13 Jun 2016 03:01 PM IST
विज्ञापन
150 million-year-old dinosaurs footprints found in Rajasthan

जैसलमेर के लाठी में 15 करोड़ वर्ष पुराने डायनासोर के पदचिन्ह मिले हैं। इसे जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के भूगर्भविभाग के वैज्ञानिकों की एक टीम ने करीब 15 वर्षों की मशक्कत के बाद ढूंढ़ निकाला है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक इयुब्रोनेट्स ग्लेनेरोंसेंसिस थेरेपॉड नामक डायनासोर के पैर के निशान मिले हैं। निशान देखने पर पता चलता है कि पैर में तीन मोटी उंगलियां थीं। इस प्रकार के डायनासोर एक से तीन मीटर ऊंचे और पांच से सात मीटर होते थे। 

विज्ञापन


त्रिपदीय पैर वाले इस डायनासोर के जीवाश्म इससे पहले फ्रांस, पोलैंड, स्लोवाकिया, इटली, स्पेन, स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में मिले हैं।

इयुब्रोनेट्स ग्लेनेरोंसेंसिस थेरेपॉड के पैरों के निशान को खोजने वाले वैज्ञानिकों में डॉक्टर वीरेंद्र सिंह परिहार, डॉक्टर सुरेंद्र चंद्र माथुर और डॉक्टर शंकर लाल नामा शामिल हैं।
विज्ञापन

पैरों के निशान से अंदाजा लगाया गया है कि डायनासोर का पंजा 30 सेंटीमीटर लंबा था। भारत में डायनासोर के जीवाश्म कच्छ बेसिन और जैसलमेर बेसिन में मिलने की संभावनाएं जताई जाती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ये तय हो गया है कि राजस्थान में खोजने पर चट्टानों से डायनासोर के जीवाश्म भी मिल सकते हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो डायनासोर के पदचिन्ह से उनकी विलुप्ती के कारणों को जानने में और मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed