{"_id":"61bd938d6bcb904cc741dda7","slug":"15-year-old-cylinder-tank-blast-while-filling-balloon-two-children-injured-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: गुब्बारे में हवा भरते सिलेंडर फटा, दो बच्चे झुलसे, मौके से युवक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर: गुब्बारे में हवा भरते सिलेंडर फटा, दो बच्चे झुलसे, मौके से युवक फरार
Sat, 18 Dec 2021 01:23 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:23 PM IST
सार
स्थानीय लोगों के मुताबिक, गुब्बारे भरने वाला सिलेंडर टंकी 15 साल पुरानी थी। गुब्बारा बेचने वाला युवक के पास सिलेंडर का लाइसेंस भी नहीं था। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
ब्लास्ट ( फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के पुराना विद्याधर नगर में गुब्बारे में हवा भरने वाला सिलेंडर ब्लास्ट होने से दो मासूम बुरी तरह झुलस गए। दोनों बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। धमाका इतना जोरदार था कि सिलेंडर के साथ-साथ साइकिल के भी परखचे उड़ गए। यह हादसा शुक्रवार करीब 11:15 बजे का है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुब्बारे में हवा भरने वाला एक युवक साइकिल पर सिलेंडर लेकर बेच रहा था। जैसे वह विद्याधर नगर के डी ब्लॉक में पहुंचा तो आसपास के बच्चे गुब्बारे खरीदने उसके पास पहुंच गए। युवक सिलेंडर से गुब्बारे में हवा भर रहा था इसी दौरान सिलेंडर तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हो गया, जिसमें 6 साल की आइशा और और दो साल के राज कांवटिया बुरी तरह झुलस गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां राज को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि आइशा की हालत नाजुक होने से उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इधर घटना के बाद गुब्बारे बेचने वाला युवक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन