फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   137 cartons of liquor being taken to Gujarat in pickup seized by sirohi police

Sirohi: पिकअप में गुजरात ले जाई जा रही शराब के 137 कार्टन जब्त, 5 गिरफ्तार

Fri, 27 Oct 2023 03:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 27 Oct 2023 03:00 PM IST
सार

Sirohi: आबूरोड सदर पुलिस ने गुजरात ले जाई जा रही 137 कार्टन शराब को जब्त किया है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
137 cartons of liquor being taken to Gujarat in pickup seized by sirohi police
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध मादक पदार्थों व शराब तस्करी की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बीती रात पिकअप में गुजरात ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब के 137 कार्टन जब्त कर शराब सप्लायर्स सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन
पिकअप रुकवाकर ली गई तलाशी 

पुलिस के अनुसार आबूरोड सदर पुलिस थानाधिकारी जसवंत सिंह की अगुवाई में टीम द्वारा 26 अक्टूबर 2023 को सहायक उपनिरीक्षक अनोपसिंह, महिला हेड कांस्टेबल विनोद, कांस्टेबल नारायणलाल, जितेंद्र सिंह एवं जयराम की टीम द्वारा नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान गुजरात की ओर जा रही पिकअप को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें अंग्रेजी शराब के 137 कार्टन अंग्रेजी शराब व बीयर जब्त की गई। मामले में यह शराब भरवाने वाले जोगराज सिंह पुत्र गजेसिंह राजपूत, देवाराम पुत्र जालाजी देवासी, प्रकाश पुत्र लालाराम देवासी, थानेश देवासी पुत्र लुम्बाराम देवासी और गिरीश सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed