फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   12th Class Exam Answer Sheet Viral On Social Media Seema Haider India Pakistan Border Dholpur

Viral News: 12वीं कक्षा के छात्र का ऐसा जवाब कि आंसर शीट हुई वायरल, सवाल के उत्तर में बताई सीमा हैदर की लंबाई

Thu, 21 Dec 2023 01:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 21 Dec 2023 01:38 PM IST
सार

Seema Haider: भारत-पाकिस्तान के बीच कौन सी सीमा है और उसकी लंबाई कितनी है? परीक्षा में पूछ गए इस सवाल के जवाब में छात्र ने लिखा कि दोनों देशों के बीच सीमा हैदर है, उसकी लंबाई पांच फीट और छह इंच है।

विज्ञापन
12th Class Exam Answer Sheet Viral On Social Media Seema Haider India Pakistan Border Dholpur
सीमा हैदर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर आए दिन किसी ना किसी कारण से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है। लेकिन, इस बार सीमा के चर्चा में आने का कारण एक एग्जाम पेपर में छात्र द्वारा दिया गया जवाब बन गया। छात्र ने सवाल का कुछ ऐसा जवाब दिया कि आंसर शीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला राजस्थान के धौलपुर का है। जिले के एक सरकारी स्कूल में राजनीति विज्ञान के पेपर में भारत-पाकिस्तान के बीच कौन सी सीमा है और उसकी लंबाई कितनी है? यह सवाल पूछा गया था। इसके जवाब में छात्र ने लिखा-दोनों देशों के बीच सीमा हैदर है, उसकी लंबाई पांच फीट और छह इंच है। दोनों देशों के बीच इसको लेकर लड़ाई है।  
विज्ञापन




बतादें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही आंसर शीट बसेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागथर की बताई जा रही है। जिस पर छात्र का नाम अजय कुमार और अर्द्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा   लिखा हुआ है। हांलाकि, स्कूल के प्रिंसिपल सुरेश कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही आंसर शीट उनके विद्यायल की नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन है सीमा हैदर?
सीमा हैदर पाकिस्तान की रहने वाली है और चार बच्चों की मां हैं। 2019 में वह ऑनलाइन गैंग खेलने के दौरान नोयडा में रहने वाले सचिन के संपर्क में आई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती जो फिर प्यार में बदल गई। सचिन से शादी करने के लिए सीमा अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते भारत पहुंची और फिर अपने प्रेमी सचिन के पास आ गई। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed