{"_id":"63ce5b38fcbddc2d0a4ddd53","slug":"120-crore-approved-for-repair-of-1923-government-schools-rajasthan-cm-approves-composite-school-grant-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 1923 सरकारी स्कूलों की मरम्मत के लिए 120 करोड़ स्वीकृत, CM ने कम्पोजिट स्कूल ग्रांट से दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 1923 सरकारी स्कूलों की मरम्मत के लिए 120 करोड़ स्वीकृत, CM ने कम्पोजिट स्कूल ग्रांट से दी मंजूरी
Mon, 23 Jan 2023 03:32 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 23 Jan 2023 03:32 PM IST
सार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 1923 सरकारी स्कूलों में विशेष मरम्मत के कामों के लिए 120 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रोविजन को स्वीकृति दी है। यह राशि कम्पोजिट स्कूल ग्रांट से मरम्मत होने से बचे स्कूलों के लिए मंजूर की गई है।
विज्ञापन
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के सभी सरकारी स्कूलों को समग्र शिक्षा में कम्पोजिट स्कूल ग्रान्ट के तहत नॉमिनेशन के आधार पर हर साल 10 हजार से 1 लाख रुपए तक ट्रांसफर किए जाते हैं। इन पैसों से स्कूलों में पीने के पानी की व्यवस्था, बिजली बिल का पेमेंट, इंटरनेट संबन्धित कामों के साथ-साथ स्कूलों में मरम्मत काम किए जाते हैं। सीएम गहलोत ने मरम्मत से बचीं 1923 सरकारी स्कूलों के लिए 120 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रोविजन को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में क्वालिटी एजुकेशन के लिए कई स्कीम्स
राजस्थान सरकार प्रदेश के सरकारी स्कूलों की हालत सुधारने और शिक्षा क्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। जिसके तहत यह निर्णय लिया गया है। प्रदेश में क्वालिटी एजुकेशन के लिए महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल , प्री प्राइमरी एजुकेशन के लिए लव-कुश वाटिका, स्टूडेंट्स को सप्ताह में दो दिन दूध के लिए मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना, फ्री यूनिफार्म स्कीम सहित कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन