{"_id":"58305e9c4f1c1b5936901927","slug":"12-passengers-injured-as-passenger-train-derails","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में पटरी से उतरी ट्रेन, चार डिब्बे पलटने से 12 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में पटरी से उतरी ट्रेन, चार डिब्बे पलटने से 12 यात्री घायल
एजेंसी/ बीकानेर
Updated Sat, 19 Nov 2016 07:46 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के गंगानगर जिले में शनिवार को बठिंडा-जोधपुर पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई। इस दुर्घटना में करीब 12 लोग घायल हो गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बठिंडा-जोधपुर ट्रेन संख्या 54703 प्रेमनगर गांव के पास देर रात दो बजे पटरी से उतर गई। इससे गाड़ी के चार डिब्बे पलट गए। ट्रेन में सवार करीब 12 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उनके गंतव्य स्थानों पर भेज दिया गया। बीकानेर मंडल के सीनियर डीसीएम सीआर कुमावत ने बताया कि अहमदाबाद जम्मू तवी एक्सप्रेस, कोटा श्रीगंगानगर, अवध असम एक्सप्रेस, हरिद्वार- बाड़मेर सहित कई ट्रेनें सादुलपुर से होकर अपने गंतव्य स्थानों तक जाएंगी जबकि जयपुर-सूरतगढ़, लालगढ़ - अबोहर बठिंडा पैसेंजर और दिल्ली-बीकानेर एक्सप्रेस को रद कर दिया गया है।