फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   12 hours relaxation in Karauli Curfew Jam situation due to crowd gathered for shopping

Curfew in Karauli: 14 दिन बाद बाजारों में लौटी रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ से जाम के हालात

Sat, 16 Apr 2022 04:27 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 16 Apr 2022 04:27 PM IST
सार

करौली में कर्फ्यू में 12 घंटे की ढील दी गई है। शादी के सीजन के चलते बाजारों में भीड़ उमड़ रही है।

विज्ञापन
12 hours relaxation in Karauli Curfew Jam situation due to crowd gathered for shopping
बाजार में भीड़ (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

करौली में हिंसा के बाद जिला कलेक्टर ने कर्फ्यू लगा दिया था। दो अप्रैल से जारी कर्फ्यू को अब दो दिन के लिए और बढ़ाया दिया गया है। अब 17 अप्रैल तक कर्फ्यू जारी रहेगा। हालांकि, कर्फ्यू में 12 घंटे की ढ़ील दी गई है। जिसके बाद बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। 

विज्ञापन


हिंसा के बाद अब करौली में आमजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। बाजारों में रौनक दिखने लगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को भारी संख्या में लोग शहर के भूडारा बाजार, सदर बाजार, फूटा कोट, अनाज मंडी, सर्राफा बाजार पुहंचे। भीड़ को देखते हुए बाजारों में ऑटो और अन्य चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। हालांकि, लोडिंग वाहन और बाइकों को प्रवेश की अनुमति दी गई है। शादी का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में लोग बड़ी संख्या में सामान खरीदने बाजार पहुंच रहे हैं। खरीदारी करने वालों को जाम के कारण बाजार में जाम की स्थिति बन रही है।

विज्ञापन


सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक छूट
बता दें कि करौली शहर में नवसंत्सर पर बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान रैली पर पथराव किया गया। जिसके बाद हिंसा भड़क गई। हिंसा के बाद से ही कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह शेखावत के आदेश पर कर्फ्यू लागू है। हालांकि, कर्फ्यू के दौरान शनिवार को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक 12 घंटे की ढील दी गई है। इस दौरान बाजार में सभी दुकानें खुली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed