फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   1000 crore rupees grant for protected cultivation in Rajasthan 60 thousand farmers will get benefit

Rajasthan: संरक्षित खेती के लिए 1000 करोड़ का अनुदान, दो साल में 60 हजार किसानों को मिलेगा फायदा

Tue, 11 Apr 2023 06:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 11 Apr 2023 06:59 PM IST
सार

राजस्थान में संरक्षित खेती को बढ़ावा देने के लिए दो वर्षों में 60 हजार किसानों को 1 हजार करोड़ रुपए का अनुदान मिलेगा। यह राशि ग्रीन हाउस, शेडनेट हाउस, लो टनल, प्लास्टिक मल्चिंग के लिए दी जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अनुदान के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। 

विज्ञापन
1000 crore rupees grant for protected cultivation in Rajasthan 60 thousand farmers will get benefit
सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीएम गहलोत की स्वीकृति से किसानों को बड़ी सहायता मिलेगी।  वित्तीय वर्ष 2023-24 में 30 हजार किसानों को 501 करोड़ रुपए का अनुदान दिया जाएगा। इसमें कृषक कल्याण कोष से 444.43 करोड़ रुपए वहन होंगे। साथ ही राष्ट्रीय बागवानी मिशन और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से 56 करोड़ मिलेंगे। जिसे प्रदेश सरकार राज्यांश के 22.75 करोड़ रुपए वहन करेगी।

विज्ञापन


2024-25 में भी 30 हजार किसानों को 500 करोड़ सब्सिडी मिलेगी
वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी 30 हजार किसानों को 500 करोड़ रुपए का अनुदान मिलेगा। इसमें अधिसूचित जनजाति क्षेत्र के किसानों और समस्त लघु और सीमांत किसानों को 25 प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी भी मिलेगी। चुनावी साल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से किसानों को यह बड़ी सौगात मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed