फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Wheat arrival affected due to slow lifting in mandis

मंडियों में लिफ्टिंग की धीमी रफ्तार से गेहूं की आवक प्रभावित

Sat, 16 Apr 2022 10:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Wheat arrival affected due to slow lifting in mandis
पटियाला। पंजाब सरकार के दावों के विपरीत मंडियों में गेहूं की लिफ्टिंग धीमी रफ्तार से हो रही है। इससे गेंहू की आवक प्रभावित हो रही है, जिससे किसान परेशान हो रहे हैं। इस समय मंडियों में बिके गेहूं के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

जिला मंडी अधिकारी अजयपाल सिंह बराड़ का कहना है कि एकदम से मंडियों में काफी मात्रा में गेहूं आ गया है। इसकी वजह से लिफ्टिंग में समय लग रहा है। आंकड़ों के मुताबिक जिले की मंडियों में अब तक चार लाख 18 हजार 180 मीट्रिक टन गेहूं पहुंचा है। इसमें से तीन लाख 96 हजार 587 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। बड़ी बात यह है कि बिके गेहूं में से केवल एक लाख 88 हजार मीट्रिक टन की लिफ्टिंग हुई है। बाकी दो लाख 8 हजार 587 मीट्रिक टन गेहूं लिफ्टिंग के इंतजार में जिले की मंडियों में पड़ा है।
विज्ञापन

लिफ्टिंग के काम में तेजी लाई जाए
पटियाला मंडी पहुंचे किसान सतनाम सिंह का कहना है कि मंडी में इस समय काफी मात्रा में बिका हुआ गेहूं पड़ा है। इसके चलते शेडों के नीचे फसल रखने के लिए जगह मिलने में मुश्किल आ रही है। इसी तरह किसान गुरमीत सिंह ने कहा कि गेहूं की लिफ्टिंग होने पर शेड के नीचे फसल रखने की जगह मिली है। सरकार को चाहिए कि लिफ्टिंग के काम में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक की निजी खरीद ने पिछले पूरे सीजन का रिकार्ड तोड़ा
अब तक हुई निजी खरीद ने पिछले पूरे सीजन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आंकड़ों के मुताबिक जिले की मंडियों में पिछले पूरे सीजन में 270 मीट्रिक टन गेहूं की निजी खरीद हो सकी थी। इस बार 26 हजार 900 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। जहां सरकारी दाम 2015 रुपये प्रति क्विंटल है, वहीं निजी में किसानों को प्रति क्विंटल 5 से 10 रुपये अधिक दाम मिल रहा है। इनमे कुछ बड़े चक्की मालिक हैं, जो अब तक यूपी से गेहूं लाते थे, क्योंकि वहां पंजाब के मुकाबले सस्ता गेहूं मिलता था। अब सारे देश में गेहूं का एक सामान दाम होने और यातायात और लेबर महंगा होने के कारण यहीं से गेहूं खरीदने को तरजीह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed