फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   university fees rise agitation student groups warned government

अगर यूनिवर्सिटी की फीस बढ़ी तो होगा आंदोलन, छात्र जत्थेबंदियों ने सरकार को दी चेतावनी

Fri, 08 Jan 2021 11:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
university fees rise agitation student groups warned government
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी एक तरफ फीस बढ़ाने की तैयारी कर रही है, वहीं दूसरी तरफ विभिन्न छात्र संगठनों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यूनिवर्सिटी ने फीस बढ़ाई तो वे इसका पुरजोर विरोध करेंगे। अध्यापकों, मुलाजिमों और पेंशनरों पर आधारित ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जेएसी) ने भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार यूनिवर्सिटी को वित्तीय संकट से निकालना चाहती है, तो फीस बढ़ाने के बजाय, ग्रांट जारी करें। सांझा विद्यार्थी मोर्चा के वरिंदर ने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा ने यह कहते हुए फीस बढ़ाने की बात कहीं कि इससे पीयू का आर्थिक संकट खत्म होगा। हालांकि सवाल यह उठता है कि क्या फीस बढ़ाने से पीयू का आर्थिक संकट खत्म हो जाएगा। पीयू एक पब्लिक सेक्टर यूनिवर्सिटी है। इसका मकसद छात्रों को सस्ती और अनिवार्य शिक्षा देना है। वहीं, अगर यूनिवर्सिटी की फीस बढ़ाई गई तो गरीब छात्र उच्च शिक्षा से वंचित रह जाएंगे। जेएसी में धरना दे रहे डॉ. राजदीप सिंह ने कहा कि फीस बढ़ाना न तो छात्रों के हित में होगा और न ही अध्यापकों के हित में। यूनिवर्सिटी की फीस पहले से ही काफी ज्यादा है। साल 1992 के बाद छात्रों की फीस में 150 गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है। जबकि ग्रांट में वृद्धि केवल सात गुना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed