फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Three arrested with fake currency of 95000, case registered

९५००० की जाली करेंसी सहित तीन काबू, केस दर्ज

Sun, 13 Jun 2021 10:18 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with fake currency of 95000, case registered
सदर पुलिस राजपुरा ने कार सवार तीन लोगों से 95000 की जाली करेंसी बरामद कर आरोपियों को कार सहित हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार एसआई निरवैर सिंह पुलिस पार्टी के साथ जश्न होटल गांव उपलहेड़ी के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग यूपी से कम रेट पर जाली करेंसी लाकर लोगों को ज्यादा दाम पर बाजार में आगे चला रहे हैं, उक्त आरोपी रविवार को भी स्विफ्ट कार में यूपी से लुधियाना की तरफ जाली करेंसी लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी कर वहां से गुजरी उक्त कार को शक के आधार पर रोक लिया और कार सवार तीन लोगों से 500/500 रुपये के 190 नोट कुल 95000 रूप में जाली करेंसी बरामद कर ली। पुलिस ने उक्त आरोपियों गुरप्रीत सिंह पुत्र हाकम सिंह, गुरमीत सिंह पुत्र दविंदर सिंह निवासी गांव भुट्टो जिला लुधियाना, परमजोत सिंह पुत्र टहल सिंह निवासी गांव सील खुर्द लुधियाना को कार और जाली करेंसी सहित हिरासत में लेकर केस दर्ज कर बनती कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed