फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   This Year the air quality improved in the Punjab on Diwali night

Punjab: प्रदेश में दिवाली के बाद पांच गुना से ज्यादा बढ़ गया प्रदूषण, नहीं माने लोग, न ग्रीन पटाखे चलाए

Mon, 13 Nov 2023 07:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला (पंजाब)
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Nov 2023 07:12 PM IST
सार

पंजाब में दिवाली पर 987, अगले दिन 1624 जगह पराली जली। बठिंडा का एक्यूआई 400 के करीब पहुंच गया।

विज्ञापन
This Year the air quality improved in the Punjab on Diwali night
Punjab प्रदेश में इस बार दिवाली की रात हवा की गुणवत्ता में रहा सुधार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में बीते दो दिनों में पराली जलाने के 2611 नए मामले रिपोर्ट हुए, जिसके चलते बठिंडा का एक्यूआई 400 के करीब 380 तक पहुंच गया, जो शनिवार के मुकाबले पांच गुना से भी ज्यादा है। शनिवार को बारिश के बाद बठिंडा का एक्यूआई 69 पहुंच गया था। अन्य सभी शहरों का एक्यूआई 100 से नीचे ही था।

विज्ञापन


रविवार को दिवाली के दिन पंजाब में पराली जलाने के 987 मामले आए, जबकि सोमवार को यह बढ़कर 1624 पहुंच गए। दिवाली पर लोगों ने सरकार व सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी गाइडलाइंस का उल्लंघन करते हुए बिना किसी समय सीमा का ध्यान रखते पटाखे फोड़े। ग्रीन पटाखों का भी इस्तेमाल नहीं हुआ। हालांकि, पीपीसीबी चेयरमैन आदर्श पाल विग ने कहा कि बीते दो सालों की अपेक्षा इस साल दिवाली पर एक्यूआई में कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बठिंडा में पराली जलाने की सर्वाधिक घटनाएं
सोमवार को पराली जलाने सबसे अधिक 272 मामले अकेले बठिंडा जिले से सामने आए। संगरूर में 216, माेगा में 164, बरनाला में 132, फरीदकोट में 129, फाजिल्का में 171, फिरोजपुर में 98, मानसा में 110, अमृतसर में 191 और पटियाला में 41 मामले सामने आए। 2021 में 13 नवंबर को 3742 और साल 2022 में 2175 मामले सामने आए थे। इस साल अब तक के कुल मामलों की गिनती बढ़कर 26341 पहुंच गई है। साल 2021 में अब तक कुल मामले 62718 और साल 2022 में 43144 दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में प्रदूषण का स्तर
शहर- दिवाली से एक दिन पहले- दिवाली के बाद

  • बठिंडा- 69- 380
  • पटियाला- 61- 295
  • जालंधर- 52- 291
  • लुधियाना- 53- 285
  • खन्ना- 44- 265
  • अमृतसर- 107- 256
  • मंडी गोबिंदगढ़- 145- 241
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed