फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   The workers, peasants, burned an effigy of the finance minister, raised demands, Sangrur

मजदूरों और किसानों ने वित्त मंत्री का पुतला फूंका

Tue, 22 Nov 2016 02:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Tue, 22 Nov 2016 02:54 PM IST
विज्ञापन
 The workers, peasants, burned an effigy of the finance minister, raised demands,  Sangrur
संगरूर में वित्त मंत्री का पुतला फूंकते किसान और मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
जलूर जबर विरोधी एक्शन कमेटी के बैनर तले पिछले तीन दिन से वित्त मंत्री की कोठी के सामने धरना लगाए बैठे किसान-मजदूरों ने रोष प्रदर्शन करते हुए वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


इस मौके पर जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी के जिलाध्यक्ष मुकेश मलौद, भाकियू उग्राहां के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर सिंह उग्राहां ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर पहले डीसी दफ्तर और अब वित्त मंत्री की कोठी के सामने धरना लगाया गया है, लेकिन इसका सरकार व प्रशासन पर कोई असर होता दिखाई नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि मजदूरों की मांगों को लेकर न ही सरकार गंभीर है और न ही प्रशासन इसे गंभीरता से ले रहा है। इससे मजदूरों में भारी रोष है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांव जलूर में जमींदार चौधरियों द्वारा गांव के मजदूर परिवारों पर जो अत्याचार किया गया है उसपर सही तरीके से कार्रवाई नहीं की जा रही क्योंकि सियासी शह पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि माता गुरदेव कौर के कातिलों की गिरफ्तारी न की गई और पंचायती जमीन की फर्जी बोली रद न करने के अलावा दलितों को उनके हिस्से की जमीन दी गई तो वह अपना संघर्ष जारी रखेंगे।


इस मौके पर भाकियू डकौदा के मनजीत धनेर, कशमीर सिंह, संजीव मिंटू, दातार सिंह, सुरमुख सिंह, बहाल सिंह बेनड़ा, राम सिंह भैणीबाघा, मनप्रीत भट्टीवाल, बलविंदर जलूर, निक्का सिंह, बलवंत सिंह, सुखपाल सिंह मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed