फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   The outbreak of dengue is increasing in the district, with 36 new cases, the checking campaign will be intensified in 487 houses, the sanitation workers of the corporation

जिले में बढ़ता जा रहा है डेंगू का प्रकोप, 36 नए केसों के साथ कुल केस हुए 487 घरों में चेकिंग मुहिम होगी तेज, निगम के सफाई सेवकों

Tue, 26 Oct 2021 10:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
The outbreak of dengue is increasing in the district, with 36 new cases, the checking campaign will be intensified in 487 houses, the sanitation workers of the corporation
पटियाला। पटियाला जिले में दिन-प्रतिदिन डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जिले में 36 नए डेंगू के केस पाए गए। इनमें शहरी क्षेत्र से 22 और ग्रामीण क्षेत्र से 11 केस रिपोर्ट हुए। इसके बाद जिले में कुल केसों की संख्या 487 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डा. प्रिंस सोढी ने बताया कि नगर निगम को हिदायत की गई है कि हाई रिस्क वाले एरिया में सुबह व शाम दोनों वक्त छोटी मशीनों का इस्तेमाल करते हुए डेंगू वाले केसों के घरों के नजदीक फॉगिंग करानी यकीनी बनाई जाए। साथ ही आने वाले 10 दिनों के लिए डेंगू की रोकथाम संबंधी घरों में की जाने वाली चेकिंग तेज की जाए। इस दौरान खड़े पानी में डेंगू का लारवा पाए जाने पर इसे तुरंत नष्ट कराया जाए। इस मुहिम में अब नगर निगम के सफाई सेवकों को भी शामिल किया जाए ताकि चेकिंग का काम तेजी से हो सके। साथ ही बताया कि डेंगू के बन रहे हॉट स्पॉट व हाई रिस्क एरिया जैसे अर्बन एस्टेट, तफज्जलपुरा, फैक्टरी एरिया, गुरु नानक नगर, भारत नगर, एकता नगर, आनंद नगर, आजाद नगर, रत्न नगर आदि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर निगम की ओर से इन इलाकों में फॉगिंग कराई जा रही है और लोगों को भी डेंगू की रोकथाम संबंधी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed