फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   The closed units of private have not run yet, here one unit of Lehra was closed again

प्राइवेट की बंद पड़ी यूनिटें अभी चली नहीं, इधर लहरा की एक यूनिट फिर बंद पड़ी

Sun, 01 May 2022 11:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
The closed units of private have not run yet, here one unit of Lehra was closed again
पटियाला। तलवंडी साबो और गोइंदवाल थर्मलों की बंद पड़ी दो यूनिटें अभी चालू भी नहीं हो सकीं, कि इधर रविवार को सरकारी थर्मल प्लांट लहरा मुहब्बत की 210 मेगावाट की एक यूनिट बंद पड़ गई। जिससे कुल 1140 मेगावाट बिजली सप्लाई बंद पड़ गई। रविवार को पंजाब में बिजली की अधिकतम मांग 9400 मेगावाट दर्ज की गई, जिसके मुकाबले पावरकाम के पास सभी स्रोतों से बिजली की 4500 मेगावाट की उपलब्धता रही। बाहर से खरीदने के बावजूद बिजली आपूर्ति में कमी के चलते पावरकाम को कट लगाने पड़े। उधर थर्मलों में कोयले का संकट भी फिलहाल बना हुआ है।
विज्ञापन

रविवार को रोपड़ थर्मल प्लांट में छह दिनों का, लहरा में तीन, तलवंडी साबो में आठ, राजपुरा में 19 और गोइंदवाल में दो दिनों का कोयला शेष था। पावरकाम दावा कर रहा था कि तलवंडी साबो की बंद पड़ी 660 मेगावाट की यूनिट जल्द चालू हो जाएगी। इस यूनिट के समेत कोयले की कमी से बंद पड़ी गोइंदवाल की 270 मेगावाट की यूनिट तो चालू नहीं हो सकी, लेकिन इसी बीच रविवार को लहरा मुहब्बत की 210 मेगावाट की एक यूनिट बंद पड़ गई। उधर पंजाब में रविवार को बिजली की अधिकतम मांग 9400 मेगावाट दर्ज की गई।
विज्ञापन

इसे पूरा करने के लिए पावरकाम को अपने रोपड़ थर्मल की चार यूनिटों व लहरा की तीन यूनिटों से 1336 मेगावाट बिजली की सप्लाई हुई। वहीं राजपुरा की दो, तलवंडी की दो और गोइंदवाल की एक यूनिट से 2627 मेगावाट, हाइडल प्रोजेक्टों से 376 मेगावाट समेत अन्य स्रोतों से करीब 4500 मेगावाट बिजली मिली। बिजली की कमी के चलते पावरकाम को बाहर से 3850 मेगावाट बिजली खरीदनी पड़ी। लेकिन फिर भी 1050 मेगावाट की कमी के चलते पावरकाम को कट लगाने पड़े। गांवों में साढ़े तीन घंटे के और कंडी इलाकों में दो घंटे तक के कट लगे। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed