फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Swami Vivekanand Group of Institutes, convocation, Governor, 500 students awarded degrees, Patiala

डिग्रियां मिलने पर स्टूडेंट्स के चेहरे खिले

Wed, 22 Feb 2017 03:13 PM IST
पटियाला
पटियाला Updated Wed, 22 Feb 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
Swami Vivekanand Group of Institutes, convocation,  Governor, 500 students awarded degrees, Patiala
पटियाला के स्वामी विवेकानंद ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट में वार्षिक दीक्षांत समारोह में स्टूडेंट्स में डिग्रियां बांटते राज्यपाल। - फोटो : अमर उजाला
स्वामी विवेकानंद ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट में वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया और 500 स्टूडेंट्स को डिग्रियां बांटी। 
विज्ञापन


अपने संबोधन में राज्यपाल ने विद्यार्थियों की स्टैंड अप एवं स्टार्टअप इंडिया के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को केंद्र की स्कीमों के बारे में बताया व उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के बाद अपने समुदाय की सेवा करना भी अनिवार्य है। 
विज्ञापन


 महाराजा रणजीत सिंह पीटीयू के वीसी प्रोफेसर मोहनपाल ईशर,  इंस्टीट्यूट के चेयरमैन अश्वनी गर्ग, अध्यक्ष अशोक गर्ग, डायरेक्टर ग्रुप अरुणा भारद्वाज भी उपस्थित रहे। डायरेक्टर ग्रुप अरुणा भारद्वाज ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और इंस्टीट्यूट की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर 2015-16 की डिग्रियों से सम्मानित किया। समारोह के दौरान विद्यार्थी अपनी पुरानी कक्षाओं में भी गए व अपने पुराने अध्यापकों व मित्रों से भी मिले। अंत में विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान गाया और बोर्ड पर हस्ताक्षर करके अपनी यादों को सदा के लिए छोड़ दियाकर समारोह को यादगार बनाया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed