फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   surjit singh rakhra, punjab news, punjab political news, patiala

सभी संघर्षी योद्धाओं को सरकार मान देगी: रखड़ा

Thu, 20 Oct 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला Updated Thu, 20 Oct 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
surjit singh rakhra, punjab news, punjab political news, patiala
पटियाला में वीरवार को संघर्षी योद्धाओं को पेंशन के चेक बांटने के मौके पर मौजूद कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा। - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी सूबा और इमरजेंसी के खिलाफ मोर्चे लगाने वाले संघर्षी योद्धाओं को वीरवार को बहावलपुर पैलेस में कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने महीनावार दी जाने वाली पेंशन के चेक बांटे।
विज्ञापन


इस मौके पर रखड़ा ने कहा कि चाहे इमरजेंसी सारे देश में लगी थी और सारे ही देश में इसका विरोध भी किया गया, लेकिन यह पंजाब सरकार ही है, जिसने अपने राज्य व देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ाई लड़ने वाले योद्धाओं को बनता मान-सम्मान दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने जिला प्रशासन व सरकार के अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पंजाब के सारे संघर्षी योद्धाओं को सरकारी दफ्तरों में बनता मान दिया जाए। रखड़ा ने संघर्षी योद्धाओं की ओर से रखी गई मांग पर मौके पर ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को इन के पहचान कार्ड जारी करने के आदेश दिए। जिले के 46 संघर्षी योद्धाओं को आज 13 लाख 48 हजार रुपये के चेक बांटने के बाद कैबिनेट मंत्री रखड़ा ने बताया कि पंजाब सरकार ने अपने बजट में सात करोड़ रुपये का अलग प्रबंध इस पेंशन के लिए किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज रस्मी तौर पर चेक देने के बाद हर महीने संघर्षी योद्धाओं के बैंक अकाउंट में पेंशन की राशि आएगी। इसलिए वह संबंधित एसडीएम के पास अपने बैंक खाते की पास बुक की एक फोटो कापी जमा करवा दें। सरकार की ओर से पंजाब और हरियाणा की जेलों में सारी पड़ताल के बाद जिले के इन 46 योद्धाओं की पहचान की गई है, लेकिन फिर भी अगर कोई योद्धा रह गया है, तो वह अपने सबूत एसडीएम दफ्तर में देकर पेंशन लगवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed