फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Siege to the police station, Sangrur, farmers, farmers swindle, Sangrur

संगरूर में किसानों ने किया सिटी थाने का घेराव

Mon, 14 Mar 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Mon, 14 Mar 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
Siege to the police station, Sangrur, farmers, farmers swindle, Sangrur
प्रदर्शन - फोटो : Demo Pic
एक निजी बैंक की तरफ से लौंगोवाल के किसान की बैंक में रखी रकम को खुर्दबुर्द करने के मामले में कार्रवाई की मांग के लिए सोमवार को भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां ने थाना सिटी का घेराव किया।
विज्ञापन


लौंगोवाल के किसान सुरजीत सिंह ने आरोप लगाया था कि उसकी बैंक में लाखों रुपये की राशि को कुछ व्यक्तियों ने मिलीभगत करके खुर्दबुर्द कर दिया। भाकियू ने पीड़ित को इंसाफ दिलाने के लिए डीएसपी दफ्तर का कई दिनों तक घेराव किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पंद्रह दिन में कार्रवाई करने का भरोसा देकर धरना उठवा दिया था लेकिन 15 दिन बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर किसानों ने संघर्ष दोबारा शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि मामले में शामिल व्यक्तियों को सियासी सरपरस्ती प्राप्त है जिसके कारण पुलिस उनपर हाथ नहीं डाल रही।

उन्होंने मांग की कि किसान नेताओं पर बनाए झूठे मामले रद्द किए जाएं। डीएसपी जीएस भुल्लर का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed