फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Sarpanch arrested on charges of collecting goonda tax from drivers

Patiala News: वाहन चालकों से गुंडा टैक्स वसूलने के आरोप में सरपंच गिरफ्तार

Mon, 20 Jan 2025 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch arrested on charges of collecting goonda tax from drivers
फर्जी पर्चियों के जरिये अपने साथियों के साथ करता था वसूली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला के गांव माड़ू के नजदीक घग्गर पुल से गुजरने वाले वाहन चालकों से फर्जी पर्चियों के जरिये गुंडा टैक्स की वसूली करने के आरोप में गांव के सरपंच बलजिंदर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि पुलिस ने सरपंच व इसके पांच साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपियों में सरपंच के अलावा हरविंदर सिंह, हरमनप्रीत सिंह व तीन अज्ञात शामिल थे।

आरोपी बलजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह व हरमनप्रीत सिंह अपने स्तर पर फर्जी पर्चियां तैयार कर गांव माडू के नजदीक ही घग्गर पुल से रात के समय गुजरने वाले वाहन चालकों से जबरन वसूली करते थे। कई दिन से यह सिलसिला चल रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपियों ने एक टैक्सी चालक को रोका और उसने चालाकी दिखाते हुए आरोपियों का वसूली करते हुए वीडियो बना लिया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया। यहां गौरतलब है कि शंभू बार्डर पर किसानों के चल रहे आंदोलन के चलते रास्ता बंद है, इस कारण पंजाब से हरियाणा और हरियाणा से पंजाब आने व जाने वाले लोगों को गांवों के रास्तों से गुजरना पड़ रहा है। अंबाला से घन्नौर के गांवों से होते हुए लोग पटियाला पहुंच पाते हैं। रास्ते में हलका सन्नौर का गांव माड़ू भी आता है। पुलिस ने सरपंच बलजिंदर सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि करते कहा कि उसे अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। पता लगाएंगे कि आरोपियों ने अब तक गैरकानूनी ढंग से कितने रुपयों की वसूली की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed