{"_id":"583411764f1c1b282413aff1","slug":"road-accident-three-deaths-cases-against-drivers-not-arrest-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में फौजी समेत तीन की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में फौजी समेत तीन की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 22 Nov 2016 03:05 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग सड़क हादसों में एक फौजी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक 22 साल का नौजवान भी शामिल है। पुलिस ने इन मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
गांव मीआंपुर जिला फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले रतन सिंह के बयान पर पुलिस ने एक टिप्पर के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता का भतीजा रणधीर सिंह (22) जो प्राइवेट जाब करता था, वह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव मीआंपुर की ओर जा रहा था।
सदर राजपुरा थाने के इलाके में एक टिप्पर बिना रिफ्लेक्टर और इंडीकेटर के रास्ते में खड़ा था। रणधीर सिंह अंधेरे में टिप्पर देख नहीं सका और मोटरसाइकिल सीधी टिप्पर से टकरा गई। इस हादसे में रणधीर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने टिप्पर के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एक अन्य सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर लगने से पटियाला में तैनात एक फौजी की मौत हो गई। घन्नौर थाना पुलिस ने गांव उलाना के निवासी अमरिंदर चंद की शिकायत पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता अमरिंदर चंद ने शिकायत में कहा है कि उसका भाई दविंदर सिंह (32) बिजली बोर्ड घन्नौर के पास से अपनी मोटरसाइकिल पर जा रहा था।
इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। जिससे फौजी घायल हो गया और बाद में इलाज दौरान पंचकूला में उसकी मौत हो गई।
एक अन्य हादसे में सरहिंद रोड पर ट्राइकोन सिटी के पास कार की टक्कर से एक युवती की मौत हो गई। इस मामले में त्रिपड़ी थाना पुलिस ने कार चालक हरमन सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शहीद भगत सिंह नगर पखेवाल लुधियाना के सुनील गुप्ता कार में परिवार समेत पटियाला से लुधियाना जा रहा था।
सरहिंद रोड पर ट्राइकोन सिटी के पास आरोपी कार चालक ने सुनील गुप्ता की कार में टक्कर मारी। इस हादसे में सुनील गुप्ता की मां नीलम गुप्ता की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।