{"_id":"6799e92bebad797a0f061ffe","slug":"record-electricity-consumption-in-punjab-13-percent-growth-recorded-2025-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बिजली की रिकार्ड खपत: 13 फीसदी की वृदि्ध दर्ज, 300 यूनिट मुफ्त होने के बाद बढ़ रही है बिजली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बिजली की रिकार्ड खपत: 13 फीसदी की वृदि्ध दर्ज, 300 यूनिट मुफ्त होने के बाद बढ़ रही है बिजली की मांग
Fri, 31 Jan 2025 09:47 AM IST
निवेदिता वर्मा
रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला
रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 31 Jan 2025 09:47 AM IST
सार
पावरकाॅम अधिकारियों का मानना है कि बिजली की खपत में इस साल रिकार्ड वृद्धि का कारण 300 यूनिट मुफ्त होना तो है ही, साथ ही इस बार गरमी भी काफी ज्यादा पड़ी है। कईं दिनों तक लगातार लू चली। ऊपर से मई व जून में बारिश में भी कमी दर्ज की गई। दिसंबर में लगातार कोहरे का मौसम रहा।
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में पिछले सारे रिकार्ड तोड़ते हुए बिजली की खपत में इस वित्तीय वर्ष में अब तक 13 फीसदी की बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। यही नहीं बीते वित्तीय वर्ष 2023-24 के मुकाबले किसी एक दिन दर्ज की गई अधिकतम बिजली की मांग के मामले में भी इस साल ने रिकार्ड तोड़ा है।
विज्ञापन
16058 मेगावाट की अधिकतम मांग जून 2024 में दर्ज की गई थी। भगवंत मान सरकार की ओर से जुलाई 2022 में पंजाब में हर महीने 300 यूनिट मुफ्त करने के बाद से बिजली की खपत में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
2022-23 के मुकाबले 2023-24 में बिजली की खपत मात्र 1 प्रतिशत ही ज्यादा रही थी। जबकि 2021-22 की तुलना में 2022-23 में बिजली की खपत 11 फीसदी अधिक दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
90 फीसदी खपतकारों के बिल शून्य
पंजाब में 300 यूनिट मुफ्त होने के बाद से करीब 90 फीसदी खपतकारों के बिजली बिल शून्य आ रहे हैं। लेकिन इससे नुकसान यह हुआ है कि सर्दियों में भी बिजली की रिकार्ड खपत दर्ज की जा रही है। लोग धड़ल्ले से गीजर व हीटर का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे बिजली सब्सिडी लगातार बढ़ रही है। 300 यूनिट मुफ्त लेने के लिए लोगों ने एक ही घर में दो-दो कनेक्शन ले रखे हैं। खपतकारों की ओर से अपने दो महीनों के बिजली बिल को 600 यूनिट से कम रखने के लिए मीटरों की रीडिंग को कम करा लिया जाता है। इसी के चलते पावरकाॅम ने 2023-24 में करीब 45 मीटर रीडरों के खिलाफ कार्रवाई भी की थी। लेकिन फिर भी यह सिलसिला रूक नहीं रहा है।प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 2023-24 में अप्रैल से लेकर अब तक कुल 59980 मिलीयन यूनिट (एमयू) बिजली की खपत हुई थी, लेकिन वहीं इस वित्तीय वर्ष में उक्त समय अवधि में 67505 मिलीयन यूनिट बिजली की खपत हुई है। यह पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 13 फीसदी अधिक है। बिजली की खपत में सबसे अधिक 37 फीसदी की वृद्धि मई महीने में दर्ज की गई।
बिजली की खपत (एमयू में)
महीना 2023-24 2024-25 प्रतिशतअप्रैल 4187 4595 10
मई 5270 7231 37
जून 7055 8772 24
जुलाई 8303 10390 25
अगस्त 9681 9294 -4
सितंबर 8117 8587 6
अक्तूबर 5374 6267 17
नवंबर 3938 4237 8
दिसंबर 4386 4733 8
जनवरी (अब तक) 3669 3399 -7
कुल 59980 67505 13
साल 2024-25 में बिजली की अधिकतम मांग में भी साल 2023-24 के मुकाबले कुल 5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।