{"_id":"66e5978de084817b310172b1","slug":"punjabi-university-student-commits-suicide-by-hanging-himself-in-hostel-room-patiala-news-c-284-1-ptl1001-5600-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के ध्यानार्थ ::: पंजाबी यूनिवर्सिटी में छात्र ने हाॅस्टल के कमरे में फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के ध्यानार्थ ::: पंजाबी यूनिवर्सिटी में छात्र ने हाॅस्टल के कमरे में फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर का रहने वाला था, इसी साल लिया था यूनिवर्सिटी में दाखिला
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी में बी फार्मेसी के 19 वर्षीय छात्र ने हाॅस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी शुभम के तौर पर हुई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक, छात्र बाबा बंदा सिंह बहादुर हाॅस्टल में छठी मंजिल पर रहता था। इसी साल उसने दाखिला लिया था। संबंधित थाना अर्बन एस्टेट पुलिस के मुताबिक, छात्र ने पंखे से रस्सी के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या की है। छात्र के परिजनों के पटियाला पहुंचने पर उनके बयान के आधार पर आगे बनती कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह जब शुभम ने अपना कमरा नहीं खोला, तो वार्डन ने जाकर चेक किया। शुभम का शव फंदे से लटका देखकर यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, जब हाॅस्टल में मृतक छात्र के कुछ दोस्तों से पूछताछ की गई है।