फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjabi University, Music Conference, Nbho Deep Chakraborty, Gagandeep, Patiala

संगीत सम्मेलन में चक्रवर्ती और गगनदीप ने समां बांधा

Fri, 04 Nov 2016 03:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 04 Nov 2016 03:15 PM IST
विज्ञापन
Punjabi University, Music Conference, Nbho Deep Chakraborty, Gagandeep, Patiala
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित संगीत सम्मेलन में शास्त्रीय गायक नभोदीप चक्रवर्ती अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी यूनिवर्सिटी के कला भवन में संगीत विभाग की ओर से चौथे प्रोफेसर तारा सिंह पटियाला संगीत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके  पर पटियाला घराने के शास्त्रीय गायक नभोदीप चक्रवर्ती (कोलकाता) के शास्त्रीय गायन और इमदादखानी घराने के डा. गगनदीप होठी (नैनीताल) के सितार वादन ने समां बांध दिया। सम्मेलन में मुख्य मेहमान सूफी गायक हंस राज हंस रहे, जबकि विशेष मेहमान के तौर पर गुरमत संगीताचार्य प्रोफेसर तारा सिंह की पत्नी सुरजीत कौर पहुंचीं। 
विज्ञापन


इस मौके  पर पटियाला घराने के शास्त्रीय गायक एवं उस्ताद बड़े गुलाम अली खान के पौते मजहर अली और जवाद अली खान के शार्गिद नभोदीप चक्रवर्ती ने पटियाला घराने की खास रचनाएं पेश कीं। जिसमें उन्होंने राग बहार, बिहाग में अब से रट लागी मोरी द्रुत ख्याल, ठुमरी और पहाड़ी राग में दादरा और बड़े गुलाम अली खान साहिब की गाई ठुमरी याद पिया की आए की बड़े सुरीले अंदाज में पेशकारी की। 
विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ तबले पर संगत पंजाब घराने के नौजवान तबला वादक जैदेव ने और हारमोनियम पर अली अकबर की ओर से की गई। इसी तरह से इमदादखानी घराने के सितार वादक डा. गगनदीप होठी ने राग हमीर में अलाप, जोड़ अलाप, विलंबित गत, मध्य लय और द्रुत गत और झाला की सुरीली पेशकारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीसी डा. जसपाल सिंह ने इस मौके पर कहा कि इन कलाकारों की पेशकारियां देखकर जो स्टूडेंट्स की ओर से रिस्पांस मिल रहा है, उससे लग रहा है कि शास्त्रीय संगीत के भविष्य को कोई खतरा नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed