फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab Weather Tangri river at danger mark temperature increased by five degrees

Punjab: खतरे के निशान पर टांगरी नदी, अन्य नदियों में भी और बढ़ा पानी; आगे कैसा रहेगा माैसम

Thu, 03 Jul 2025 11:31 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 03 Jul 2025 11:31 AM IST
सार

ड्रेनेज विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक पटियाला-पिहोवा रोड पर टांगरी नदी में जलस्तर 12 फुट के खतरे के निशान पर पहुंच गया है। पटियाला-पिहोवा रोड पर मारकंडा नदी में जलस्तर 19.2 फुट हो गया है। जबकि मंगलवार को यह 17.6 फुट था। नदी में 28794 क्यूसेक पानी बह रहा है। 

विज्ञापन
Punjab Weather Tangri river at danger mark temperature increased by five degrees
पटियाला में नदियों में बढ़े पानी के स्तर का जायजा लेती डीसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला में टांगरी नदी में पानी का स्तर 12 फुट खतरे के निशान पर पहुंच गया है। नदी में इस समय 31059 क्यूसेक पानी बह रहा है। इसी तरह से अन्य नदियों में भी मंगलवार के मुकाबले पानी का स्तर बढ़ गया है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है, क्योंकि पटियाला जिला अक्सर मानसून के सीजन में बाढ़ की चपेट में आ जाता है। 

विज्ञापन


साल 2023 में ही पटियाला की बड़ी नदी के साथ लगते रिहायशी इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए थे। इससे लोगों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था।

ड्रेनेज विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक पटियाला-पिहोवा रोड पर टांगरी नदी में जलस्तर 12 फुट के खतरे के निशान पर पहुंच गया है। पटियाला-पिहोवा रोड पर मारकंडा नदी में जलस्तर 19.2 फुट हो गया है। जबकि मंगलवार को यह 17.6 फुट था। नदी में 28794 क्यूसेक पानी बह रहा है। 
विज्ञापन


पटियाला नदी में भी इस समय जलस्तर एक फुट है। गांव भांखरपुर के पास घग्गर दरिया में पानी का स्तर 0.5 फुट है और 1045 क्यूसेक पानी बह रहा है। गांव सराला कलां के पास घग्गर नदी में पानी का स्तर 3.5 फुट और 1043.36 क्यूसेक पानी बह रहा है। गांव सनौलिया के नजदीक पच्चीस दर्रा नाला में जलस्तर 2.0 फुट है और यहां 1250 क्यूसेक पानी बह रहा है। ढकानसू नाला का जलस्तर 0.5 फुट और यहां 83 क्यूसेक पानी बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव ने जिले से होकर गुजरने वाली घग्गर और टांगरी नदियों में पानी की स्थिति का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि ऊपरी कैचमेंट क्षेत्रों में बारिश के कारण टांगरी नदी में जलस्तर बढ़ा है। जिला प्रशासन जलस्तर पर निगरानी रख रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों से बचें। जानकारी या सहायता के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 0175-2350550 पर संपर्क करें।

पांच जुलाई से चार दिन भारी बारिश का अलर्ट 

पंजाब में बुधवार को मौसम शुष्क बना रहा, जिसके चलते तापमान में 5 डिग्री की बड़ी वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी पंजाब में मुख्य तौर पर मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। लेकिन पांच जुलाई से पंजाब में मौसम एक बार फिर बिगड़ेगा। 

विभाग ने चार दिनों के लिए पंजाब में कईं जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान छह जुलाई को मौसम ज्यादा खराब रहेगा और इस दिन बेहद भारी बारिश पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। बारिश से तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। पंजाब का अधिकतम पारा फिलहाल सामान्य के पास बना है। सबसे अधिक 37.3 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह भी सामान्य के पास बना है। लेकिन पटियाला, लुधियाना व बठिंडा का न्यूनतम पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। सबसे कम 23.9 डिग्री का न्यूनतम पारा पठानकोट का दर्ज किया गया।

अमृतसर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री, लुधियाना का 35.7 डिग्री, पटियाला का 35.7 डिग्री पठानकोट का 33.7 डिग्री, फिरोजपुर का 35.1 डिग्री और जालंधर का 35.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 26.7 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का 26.0 डिग्री, पटियाला का 26.7 डिग्री, बठिंडा का 26.4, फरीदकोट का 28.2 डिग्री और जालंधर का 26.8 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed