{"_id":"3a2d4e7dae6d878a3cc1fe8e3709b701","slug":"punjab-sangrur-aap-bhagwant-maan-bus-stand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड की हालत सुधारने को भगवंत मान देंगे कल धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड की हालत सुधारने को भगवंत मान देंगे कल धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
Updated Sat, 20 Jun 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बस स्टैंड की हालत सुधारने को लेकर एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी के
विज्ञापन
सांसद भगवंत मान ने 22 जून को धरना देने का ऐलान किया है, वहीं इस धरने को
सरासर नौटंकी करार देते हुए मुख्य संसदीय सचिव प्रकाश चंद गर्ग ने कहा कि
संगरूर में बनने वाले आधुनिक सुविधाओं से लैस बस स्टैंड का काम शुरू हो
चुका है।
23 जून को उन्होंने पीआरटीसी, पुडा के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई है। बस स्टैंड में मल्टीप्लेक्स और इसमें बनने वाले तीन थिएटरों पर विशेष बातचीत की जाएगी।
शनिवार को आप के सांसद भगवंत मान ने कहा कि मुख्यमंत्री की तरफ से नए बस स्टैंड के निर्माण का नींव पत्थर रखने के बावजूद इस पर काम शुरू नहीं किया गया। अब खस्ताहाल बस स्टैंड में यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बस स्टैंड की हालत सुधारने के मुद्दे को लेकर प्रशासन और राजनीतिकों को घेरने का फैसला किया है। मान ने कहा कि बस स्टैंड के मसले को हल कराने के लिए 22 जून को सुबह दस बजे डीसी दफ्तर के सामने रोष धरना दिया जाएगा।
दूसरी तरफ मुख्य संसदीय सचिव प्रकाश चंद गर्ग ने कहा कि खस्ताहाल बस स्टैंड की समस्या शहरवासियों के लिए पिछले 36 साल से बनी हुई और इतनी बड़ी समस्या का समाधान एक दिन में हो पाना संभव नहीं है। वे लंबे अर्से से इस समस्या के हल के लिए यत्न कर रहे हैं।
उन्हीं के प्रयासों से ही मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने संगरूर के लोगों को आधुनिक सुविधाओं वाला बस स्टैंड दिया है। बस स्टैंड के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है।