फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   punjab, patiala, youth election election

पटियाला में यूथ कांग्रेस देहाती के चुनावों में हंगामा

Thu, 23 Jul 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Thu, 23 Jul 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में यूथ कांग्रेस (शहरी) के चुनाव में पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह समर्थक दो गुटों में खूनी झड़प के दो दिन बाद ही वीरवार को यूथ कांग्रेस (देहाती) के चुनाव में भी जोरदार हंगामा हो गया।
विज्ञापन


विरोधी उम्मीदवार के हक में वोटें भुगतने से नाराज अमनदीप अमनी ने एसेंबली रिटर्निंग अफसर (एआरओ) के थप्पड़ मारे। बेलट बाक्स मेज पर पलटा दिए, जिससे मात्र तीन घंटों बाद ही चुनाव प्रक्रिया रोक दी गई।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के अपने शहर में ही यूथ कांग्रेसियों के बीच झड़पों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। मंगलवार को यूथ कांग्रेस शहरी के चुनाव में दो गुटों में खूनी झड़प हुई, जिसमें चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे। वहीं वीरवार सरहिंद रोड पर अनाज मंडी के पास यूथ कांग्रेस देहाती के चुनावों के लिए बने केंद्र के अंदर जोरदार हंगामा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे जब कैंडीडेट अमनदीप अमनी ने देखा कि ज्यादा वोटें विरोधी उम्मीदवार तारा दत्त के हक में भुगत रही हैं। आरोप हैं कि अमनदीप ने ऑब्जर्वरों को पैसे देकर वोटें अपने हक में भुगतानी शुरू कर दीं। जब इसका पता तारा दत्त को लगा, तो उन्होंने हाईकमांड के पास शिकायत करने की धमकी देते हुए चुनाव प्रक्रिया रुकवा दी, लेकिन 15 मिनट बाद ही फिर से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई।
 
अमनदीप ने जब देखा कि वोटिंग फिर से तारा दत्त के हक में ज्यादा हो रही हैं। गुस्से में उन्होंने पटियाला देहाती के एसेंबली रिटर्निंग अफसर सुनील कुमार के थप्पड़ मारे और फोन पर लोकसभा रिटर्निंग अफसर विजय दहिया को गालियां दीं। इसके बाद गुस्से में मेज पर ही बेलट बाक्स पलटा दिए। इस पर ऑब्जर्वरों ने चुनाव प्रक्रिया रोक दी। सुबह आठ बजे शुरू हुई वोटिंग बाद दोपहर तीन बजे तक चलनी थी, लेकिन हंगामे के कारण सुबह 11 बजे रोक दी गई।

चुनाव रद्द नहीं, वोटों की गिनती 25 को होगी
यूथ कांग्रेस के आल इंडिया जनरल सेक्रेटरी वीर दविंदर सिंह शम्मी सिद्धू ने अमनदीप अमनी की ओर से किए हंगामे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि देहाती के चुनाव को रद नहीं माना जाएगा। 21 से शुरू हुए इन चुनाव का आज आखिरी दिन था। इस घटना को छोड़कर बाकी दिन चुनाव शांतिपूर्ण रहे हैं। देहाती के लिए पड़ी वोटों की गिनती 25 जुलाई को होगी। बेलट बाक्स डीसी की निगरानी में रखवा दिए गए हैं।

झगड़ा न करने की थी हिदायत, फिर भी हो गया हंगामा

हाईकमांड की तरफ से यूथ कांग्रेसियों को देहात चुनाव में लड़ाई-झगड़ा न करने की सख्त हिदायतें जारी हुई थीं। फिर भी हंगामा हो गया। इस पर शम्मी सिद्धू ने कहा कि इस संबंधी रिपोर्ट आलाकमान को भेजी जाएगी। आगे उनकी तरफ से ही कार्रवाई की जाएगी।


एआरओ को पुलिस पास जाने से रोका
जिस एआरओ को कैंडीडेट अमनदीप अमनी ने थप्पड़ मारे, उसे फिलहाल यूथ कांग्रेस ने पुलिस के पास जाने से रोक लिया। इसलिए संबंधित अनाज मंडी थाने के पास इस संबंधी कोई भी शिकायत खबर लिखे जाने तक नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed