फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   punjab, patiala, prtc, realefe

उधारी 66 करोड़ की, देना मंजूर किए 13 करोड़

Thu, 11 Jun 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Thu, 11 Jun 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
पटियाला। पंजाब सरकार पर पीआरटीसी की करोड़ों की उधारी है, लेकिन कारपोरेशन
विज्ञापन
की खराब आर्थिक हालत को देखते हुए भी सरकार नहीं पिघली है और इस करोड़ों की उधारी में से कुछ का भुगतान करने को ही फिलहाल राजी हुई है।

इससे पीआरटीसी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। कारपोरेशन पर इस समय पेंशनरों की कई महीनों की पेंशन बकाया है। इसके भुगतान की मांग को लेकर पेंशनर लगातार आंदोलन कर रहे हैं।

अब जाकर कई मीटिंगों के बाद सरकार ने इस 66 करोड़ में से 13 करोड़ की उधारी एक-दो दिनों में चुकाने की हामी भरी है। इस पैसे से पहल के आधार पर पेंशनें दी जाएंगी। हालांकि पेंशनें भी पूरी नहीं दी जा सकेंगी, क्योंकि 3500 पेंशनरों की हर महीने की पेंशन ही साढ़े पांच करोड़ रुपये बनती है। इससे कारपोरेशन मैनेजमेंट काफी हताश है।

पीआरटीसी के चीफ अकाउंट्स आफिसर मोहन लाल ने कहा कि सरकार बड़ी मुश्किल से 13 करोड़ देने को राजी हुई है। इस पैसे से पेंशनें पहल पर दी जाएंगी। रेगुलर मुलाजिमों की सैलरियां कहीं ओर से जुटाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed