फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   punjab, patiala, crime, court

मिट्टी का तेल डाल महिला को जिंदा जलाने वाले को उम्रकैद

Thu, 19 Dec 2013 05:32 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
अमर उजाला, पटियाला Updated Thu, 19 Dec 2013 05:32 PM IST
विज्ञापन
punjab, patiala, crime, court
जिला एवं सेशन जज राजशेखर अत्री की कोर्ट ने मिट्टी का तेल डालकर महिला को जिंदा जलाने के दोषी एक युवक को वीरवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही दोषी पर पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन


केस के तथ्यों के मुताबिक कपूर सिंह (22) शंभू थाने के अधीन पड़ते गांव सलेमपुर सेखां का रहने वाला था। उसके गांव की ही एक महिला मनजीत कौर (50) के साथ नाजायज संबंध थे।
विज्ञापन


 इन संबंधों में कुछ समय के बाद अनबन हो गई। इसकी वजह से गुस्से में आकर कपूर सिंह ने मनजीत कौर पर मिट्टी का तेल डालकर उसे आग लगा दी। बुरी तरह से झुलसने के चलते मनजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। इस केस में बाद में शंभू थाना पुलिस ने मनजीत कौर के जीजा भजन सिंह के बयान के आधार पर कपूर सिंह पर हत्या का केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार को इस केस की सुनवाई के बाद कोर्ट ने कपूर सिंह पर दोष साबित हो जाने के बाद उसे धारा 302 आईपीसी यानी हत्या के दोष में उम्रकैद की सजा सुनाई।

साथ ही दोषी पर पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया। इसके अदा न करने पर उसे तीन महीनों की अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed