फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab Open table tennis tournament, racket sports event, attended by 120 players, Patiala

टेबल टेनिसः अमृतसर के देव और मोहाली के हरमन अव्वल

Tue, 27 Dec 2016 03:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 27 Dec 2016 03:40 PM IST
विज्ञापन
Punjab Open table tennis tournament, racket sports event, attended by 120 players, Patiala
पटियाला में आयोजित ओपन पंजाब टेबल टेनिस टूर्नामेंट के विजेताओं के साथ मुख्य मेहमान। - फोटो : अमर उजाला
रैकेट स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित टेबल टेनिस टूर्नामेंट में लड़कों के वर्ग में खेले गए मुकाबलों में अमृतसर के देव और मोहाली के हरमन विजेता रहे।  इस ओपन पंजाब टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन मुख्य तकनीकी सलाहकार प्रिंस इंद्र सिंह घुम्मन की अगुवाई में करवाया गया। 
विज्ञापन


डीएमडब्लयू रिक्रिएशन क्लब में आयोजित एक दिवसीय खेल मुकाबलों के सीनियर वर्ग में अमृतसर के देव ने पहला, पंजाबी यूनिवर्सिटी के जश्नदीप सिंह ने दूसरा, लुधियाना के संदीप ने तीसरा, पंजाबी यूनिवर्सिटी के अमनदीप सिंह ने चौथा, जूनियर वर्ग में लड़कों के मुकाबले में मोहाली के हरमन ने पहला, मोहाली के जसकवल सिंह ने दूसरा, मोहाली के जसजोत ने तीसरा, रोपड़ के गौरव ने चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


सीनियर लड़कियों में पटियाला की कुमारी नेहा ने पहला, राजपुरा की रीतिका मिडा ने दूसरा, पटियाला की हनी आनंद ने तीसरा, फिरोजपुर की नवदीप कौर ने चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर वर्ग में लड़कियों के मुकाबले में मोहाली की भवनीत ने पहला, पटियाला की दीक्षा ने दूसरा, गोबिंदगढ़ की राखी ने तीसरा, पटियाला की ज्योति ने चौथा स्थान हासिल किया। 


इस मौके पर मुख्य मेहमान तरसेम बंसल ने खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। उन्होंने कहा कि रैकेट स्पोर्ट्स जैसी संस्थाएं आगे बढ़कर खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रयास करें। प्रिंस इंद्र सिंह घुम्मन ने जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed