फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   punjab, firozpur, railway, j&k

कश्मीर घाटी में ट्रेनों पर किया शरारती तत्वों ने पथराव

Thu, 23 Jul 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Thu, 23 Jul 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में शरारती तत्वों ने ट्रेनों पर पथराव कर खिड़कियां, सीटें
विज्ञापन
तोड़ने के अलावा पीर पंजाल सुरंग में लगे सीसीटीवी कैमरे और अन्य यंत्रों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

यही नहीं 26 ट्रेनों में से 17 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। यह जानकारी रेल मंडल फिरोजपुर के डीआरएम अनुज प्रकाश ने दी।
डीआरएम ने बताया कि घाटी में शरारती तत्वों ने ट्रेनों पर पथराव किया। इस कारण ट्रेनों के शीशे और बोगियों की सीटें तोड़ दीं। इसके अलावा पीर पंजाल सुरंग में लगे खुफिया कैमरे तक तोड़ दिए।

कश्मीर में रेलवे का करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। कश्मीर में रेलवे की संपत्ति को जो नुकसान पहुंचा है उसे ठीक कराने में काफी समय लगेगा। 17 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। रेनिंग स्टाफ रेलवे पुलिस की मदद से ट्रेनें चला रहा है। अब भी कई शरारती तत्व ट्रेनों की छत पर बैठ कर सफर कर रहे हैं।

डीआरएम अनुज प्रकाश ने कश्मीर के लोगों से अपील की है कि रेलवे कश्मीर घाटी की संपित्त है, इसे नुकसान पहुंचाना गलत है। वहां के लोगों से कहा है कि ऐसी घटना को रोकने में रेलवे की मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed