फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   PRTC workers rally support farmers

किसानों के समर्थन में पीआरटीसी वर्करों ने की रैली

Thu, 24 Dec 2020 06:02 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
PRTC workers rally support farmers
पटियाला। किसानों के समर्थन और केंद्र के खेती कानूनों के विरोध में वीरवार को बस स्टैंड के पास पीआरटीसी वर्कर्स यूनियन से संबंधित वर्कर व पेंशनरों ने इकट्ठा होकर नारेबाजी की। 21 सदस्यीय जत्था भूख हड़ताल पर भी बैठा। मुलाजिम नेता निर्मल सिंह धालीवाल, गुरविंदर सिंह गोल्डी, भिंदर सिंह ने कहा कि किसानों के आंदोलन ने केंद्र सरकार का चेहरा बेनकाब कर दिया है। किसान संघर्ष को जोरदार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि खेती कानूनों से मंडी सिस्टम पूरी तरह नष्ट हो जाएगा। किसान बड़े-बड़े कारपोरेट घरानों के रहमोकरम पर हो जाएंगे। इन कानूनों के बल पर कारपोरेट घराने किसानों को उन्हीं की फसलों के मनमाने दाम देंगे। इस मौके पर एलान किया गया कि किसानों के समर्थन में केंद्र के खिलाफ आंदोलन अगर और तेज करना पड़ा तो किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed