फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   protest march towards Moti Mahal amidst heavy rain

तेज बारिश के बीच मोती महल की तरफ निकाला रोष मार्च, पंजाब भर से जुटे परिवारों समेत जुटे मैरीटोरियस स्कूल अध्यापक

Sun, 22 Aug 2021 11:58 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
protest march towards Moti Mahal amidst heavy rain
रविवार को पटियाला में बारिश के बीच मोती महल की तरफ रोष मार्च निकालते मैरीटोरियस स्कूलों के अध्या? - फोटो : PATIALA
पंजाब भर के मैरीटोरियस स्कूलों के अध्यापक रविवार को राखी के त्योहार पर परिवारों समेत सीएम सिटी के बारादरी गार्डन में इकट्ठे हुए, जहां से तेज बारिश के बीच इन अध्यापकों ने मोती महल की तरफ रोष मार्च निकाला। बैरिकेड लगाकर भारी पुलिस फोर्स के रोकने पर अध्यापकों ने वाईपीएस चौकपर ही धरना लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। करीब तीन घंटे तक धरना चलता है। बाद में पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप पर इन अध्यापकों की मंगलवार को सीएम के ओएसडी एमपी सिंह साथ पैनल मीटिंग तय हो गई। जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। लेकिन साथ ही चेताया कि रेगुलर न करने पर पटियाला में पक्का मोर्चा लगाकर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके मैरीटोरियस स्कूल अध्यापक यूनियन के कुलविंदर सिंह, प्रभजोत कौर, विपनीत कौर ने कहा कि पंजाब के कुल 10 मैरीटोरियस स्कूलों में बड़ी गिनती पीएचडी, एमफिल, यूजीसी नेट पास और गोल्ड मेडलिस्ट अध्यापक ठेके की नौकरी कर रहे हैं। पंजाब सरकार की ओर से 2018 में एसएसए/रमसा के अध्यापकों को शिक्षा विभाग में रेगुलर कर दिया गया था, लेकिन मैरीटोरियस स्कूलों के अध्यापकों के साथ सरेआम धोखा करते हुए रेगुलर नहीं किया गया है, जबकि उनको रेगुलर करने का वादा किया गया था। साफ किया कि अगर मंगलवार की सीएम के ओएसडी साथ पैनल मीटिंग में मांगों को लेकर कोई नतीजा न निकला और 26 अगस्त को पंजाब कैबिनेट की मीटिंग में शिक्षा विभाग में रेगुलर करने के फैसले पर मोहर न लगाई तो 29 अगस्त को पटियाला में पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। जब तक मैरीटोरियस स्कूलों के अध्यापकों को रेगुलर न किया, तब तक घर वापसी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed