फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Printing press fire, loss of lakhs

प्रिंटिंग प्रेस में लगी आग, लाखों का नुकसान

Mon, 20 Sep 2021 10:26 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Printing press fire, loss of lakhs
पटियाला। शहर की डुंमां वाली गली में प्रिंटिंग प्रेस में सोमवार तड़के आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और करीब आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक दुकान में रखा कंप्यूटर, प्रिंटर, पेपर और काउंटर जल गया। प्रेस के मालिक इंद्रेश ने इस घटना में करीब पांच लाख का नुकसान होने का दावा किया है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे नगर निगम के सब फायर अफसर रजिंदर कुमार ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे फायर ब्रिगेड को ए टैंक के नजदीक डुंमां वाली गली में स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में आग लगने की सूचना मिली थी। तुरंत तीन पानी की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, क्योंकि डुंमां वाली गली के नजदीक अदालत बाजार है और जहां बड़ी संख्या में दुकानें हैं। ऐसे में आग ज्यादा न फैले, इसलिए एहतियात के तौर पर पहले से ही पानी की गाड़ियां ज्यादा संख्या में मंगवा ली गईं। कुछ ही मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस घटना में प्रिंटिंग प्रेस में रखा सामान जल गया। उन्होंने आशंका जताई कि हो सकता है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed