फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Prime Minister's portrait made from grain

अन्नदाता के अनाज से बनाया प्रधानमंत्री का चित्र

Sun, 09 Jan 2022 09:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister's portrait made from grain
राजपुरा। पंजाबी जो करते हैं, दिल से करते है। पंजाब के युवा कलाकार ग्रास आर्टिस्ट अभिषेक कुमार चौहान ने पांच किलो अनाज से उन्होंने कुछ ऐसा कारनामा कर दिखाया जो उनकी गहन सोच को दर्शाता है। उन्होंने अनाज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चित्र तैयार कर डाला। उन्होंने इसमें गेहूं, चावल, उड़द, हरी मूंग, दाल मसरी, मां की दाल, जीरा के माध्यम से पीएम की हूबहू तस्वीर उतार डाली।
विज्ञापन

ग्रास आर्टिस्ट अभिषेक ने बताया कि अनाज में गेहूं, चावल, मूंग, मसूर, उड़द, मां , हरी मूंगी , मसूर, जीरा सभी आम दुकान पर मिल जाता है। इसे रंगो की तरह देखने की नजर सिर्फ कलाकार की होती है। इन सब अनाज का इस्तेमाल करके ग्रास आर्टिस्ट ने प्रधानमंत्री मोदी का 2 फ़ीट 4 इंच चौड़ा तथा 3 फीट 6 इंच लंबा चित्र बना दिया। अंदाजन इसमें दस हजार से अधिक अनाज के दाने लगे हैं। जिनको एक एक करके चिपकाया गया है। जिससे चित्र सही तरीके से बने। करीब इसे बनाने में 44 घंटे का समय लगा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया चित्र
अपने पहले कभी सुना नहीं होगा की प्रधानमंत्री राहत कोष में कभी किसी ने चित्र दिया हो। आपको याद हो जब भी किसी राज्य में कोई कुदरती आफत आती है तो राज्य सरकारी केंद्र से राहत पैकेज मांगती है। वह प्रधानमंत्री राहत कोष से दिया जाता है जो मुद्रा के रूप में होता है। हमने ज्यादा तर मुद्रा को ही राहत कोष में जमा होते देखा है। पर इसमें हम निजी संपत्ति को दान दे सकते हैं। संपत्ति के दायरे में कलाकार द्वारा बनाई कलाकारी आती है। चित्र राहत कोष में दिया जा सकता है। अगर वह बहुमूल्य हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान के अनाज से चित्र क्यों
ग्रास आर्टिस्ट अभिषेक से पूछा गया की अपने अनाज से ही चित्र क्यों बनाया। उन्होंने बताया की केंद्र ने किसानों की मांगे मान ली थी जिसकी वजह से उन्होंने यह चित्र बनाया क्योंकि किसान ने अपना धरना समाप्त कर दिया था। वह थोड़ा असमंजस में हैं कि जिन्होंने प्रधानमंत्री का रास्ता रोका वह कौन थे। वह किसान थे तो उनकी मांगे पूरी नहीं की गयी है। मांगे पूरी नहीं की गयी तो धरना क्यों उठाया। यह राजनीति से प्रेरित हो सकता है पर मेरा पूछना अधिकार हैं और पंजाब की खुशहाली के लिए मैं कला के माध्यम से काम करता रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed