फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   PowerCom Hedoffis, electricity employee, demonstrated against government, raised demands, Patiala

पावरकॉम हेडआफिस के सामने बिजली मुलाजिमों का धरना

Sat, 22 Oct 2016 03:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 22 Oct 2016 03:00 PM IST
विज्ञापन
 PowerCom Hedoffis, electricity employee, demonstrated against government, raised demands, Patiala
पटियाला में पावरकॉम हेडआफिस के सामने माल रोड पर धरना देते बिजली मुलाजिम। - फोटो : अमर उजाला
मांगों को लेकर सरकार के अड़ियल रवैये से गुस्साए बिजली मुलाजिमों ने माल रोड पर पावरकॉम के हेडआफिस के सामने जोरदार धरना दिया।
विज्ञापन


पीएसईबी इंप्लाइज ज्वाइंट फोरम के बैनर तले दिए इस धरने में बार्डर जोन अमृतसर, सेंट्रल जोन लुधियाना, वेस्ट जोन बठिंडा, बठिंडा थर्मल, लहरां मोहब्बत प्लांट के बिजली कर्मचारियों ने बड़ी गिनती में हिस्सा लिया। इस मौके पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मांग की गई कि बिजली मुलाजिमों के पे बैंड में वृद्धि की जाए।

ठेकेदारी सिस्टम खत्म करने समेत और कई जायज मांगें उठाई गईं। जिनके पूरा न होने पर वर्क टू रूल और सीएमडी समेत डायरेक्टरों के खिलाफ फील्ड में 20 नवंबर तक काले झंडों के साथ प्रदर्शन जारी रखने और मुख्यमंत्री व डिप्टी सीएम के खिलाफ संगत दर्शनों में काले झंडों के साथ रोष प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन देने की चेतावनी दी गई। 
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए ज्वाइंट फोरम के नेताओं जगतार सिंह उप्पल, सुरिंदर सिंह पहलवान, कर्मचंद भारद्वाज, हरभजन सिंह, बीएस सेखों ने सरकार से मांग की कि 15 जनवरी, 2016 के समझौते के अनुसार एक दिसंबर 2011 से पे बैंड में वृद्धि करने, आउट सोर्सिंग/ठेकेदारी सिस्टम बंद करने, महकमे के थर्मल पहल के आधार पर पूरी क्षमता के अनुसार चलाने, संशोधित ग्रेड पे वर्कचार्जों पर लागू करने, 23 साल की सेवा बाद तरक्की वृद्धि देने, खाली पदों को नई भर्ती के जरिये भरने, पार्ट टाइम स्वीपर की खत्म की सेवाओं को वापस लेने की मांग की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कहा कि पावरकॉम मैनेजमेंट ने प्राइवेट थर्मलों को गैरजरूरी लाभ देने के लिए पंजाब के सरकारी थर्मल बंद करने का फैसला कर लिया है। पंजाब के सभी 726 ग्रिड सब स्टेशन के कामों को भी प्राइवेट कंपनियों को देने का फैसला कर लिया है। इससे 5000 से अधिक रेगुलर पद खत्म कर दिए जाएंगे। यह सब सहन नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed