फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Power cut tower support farmers

किसानों के समर्थन में टावर की बिजली काटी

Thu, 24 Dec 2020 10:17 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Power cut tower support farmers
पटियाला। मुख्यमंत्री के अपने जिले में खेती कानूनों के विरोध में लोगों का गुस्सा चरम पर है। वीरवार को गांव रसूलपुर जोड़ां के निवासियों ने एक टेलीकॉम कंपनी के टावर का बिजली का कनेक्शन काट कर ताला जड़ दिया। अगुवाई कर रहे आज्ञा पाल सिंह ने कहा कि कड़ाके की ठंड में किसान दिल्ली के बॉर्डरों पर बैठे हैं। किसानों की कोई सुध नहीं ली जा रही है। इस पर लोगों ने कॉरपोरेट कंपनियों के मोर्चा खोलने की योजना बना ली है। उन्होंने बताया कि पटियाला के बहादुरगढ़ के नजदीक पड़ते एक मॉल को पहले ही बंद करा दिया गया है। अब गांव रसूलपुर जोड़ां में लग मोबाइल कंपनी टावर को भी बंद किया गया है। बिजली का कनेक्शन काट कर टावर को ताला लगा दिया गया है। जब तक केंद्र सरकार खेती कानून वापस नहीं लेगी, तब तक इस टावर को चलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed