{"_id":"58789f554f1c1b7f1fba83b4","slug":"polls-aap-rally-arvind-kejriwal-will-nshamukt-punjab-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरविंद केजरीवाल की दहाड़, नशामुक्त करेंगे पंजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरविंद केजरीवाल की दहाड़, नशामुक्त करेंगे पंजाब
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 13 Jan 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में चुनावी सभा को संबोधित करते अरविंद केजरीवाल और मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आप की सरकार पंजाब में बनने पर पंजाब को नशा मुक्त किया जाएगा और यहां दर्ज झूठे केसों को रद्द करके जेल में बंद व्यक्तियों को उनके घर वापस भेजा जाएगा। इसके साथ आरोप लगाया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और बादल परिवार मिल कर फ्रैंडली मैच खेलते हैं। दोनों अंदर से मिले हैं।
केजरीवाल पटियाला देहाती हलके से पार्टी के उम्मीदवार करनवीर सिंह टिवाणा के हक में पटियाला के त्रिपड़ी और गुरबख्श कालोनी में आयोजित चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे थे। केजरीवाल ने कहा कि कभी पंजाब के नौजवानों का पूरी दुनिया में डंका बोलता था पर अपने निजी स्वार्थों के लिए अकाली-भाजपा सरकार के नेताओं विशेष तौर पर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब के घर-घर में नशा पहुंचा कर नौजवानी को बहुत नुकसान पहुंचाया है।
केजरीवाल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और बादल परिवार मिल कर फ्रैंडली मैच खेलते हैं। दोनों अंदर से मिले हैं। उन्होंने कहा कि हैरान करने वाली बात है कि कभी कैप्टन अमरिंदर कहते हैं कि केजरीवाल उन के खिलाफ चुनाव लड़े और कभी सुखबीर सिंह बादल कहते हैं कि उनके खिलाफ केजरीवाल चुनाव लड़े परंतु कभी अमरिंदर ने सुखबीर के खिलाफ और सुखबीर ने अमरिंदर के खिलाफ चुनाव का ऐलान नहीं किया।