फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Police stopped the teachers going to besiege Moti Mahal

मोती महल घेरने जा रहे अध्यापकों को पुलिस ने रोका 

Sat, 07 Aug 2021 11:34 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Police stopped the teachers going to besiege Moti Mahal
रोजगार की मांग को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री के मोती महल का घेराव करने जा रहे बेरोजगार एचटी (हेड टीचर) अध्यापकों को पुलिस ने शेरां वाला गेट पर ही रोक लिया। इससे भड़के अध्यापकों ने चौक में ही प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को एक हजार 558 एचटी सीधी भर्ती वेटिंग अध्यापक यूनियन के सदस्यों ने पहले बस स्टैंड के नजदीक नेहरू पार्क में रोष रैली की। इसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे मुख्यमंत्री की रिहायश मोती महल का घेराव करने के लिए रोष मार्च शुरू किया। मार्च करते हुए बेरोजगार अध्यापक जैसे ही शेरां वाला गेट पर पहुंचे, तो वहां खड़ी पुलिस फोर्स ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।
विज्ञापन

इस मौके यूनियन के पदाधिकारी बलकार सिंह पुनिया और सतनाम सिंह भंगू आदि ने कहा कि शिक्षा विभाग पंजाब की ओर से मार्च 2019 में विज्ञापन जारी करके सीधी भर्ती के तहत 1558 एचटी और 375 सीएचटी (सेंटर हेड टीचर) अध्यापकों की भर्ती शुरू की थी। इसकी लिखित परीक्षा लेने के बाद मेरिट के आधार पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। इसके अंतिम चरण में विभिन्न कैटागिरियों के करीब 400 उम्मीदवारों की स्क्रूटनी नवंबर 2019 में की गई। अब करीब दो साल का समय बीत जाने पर भी इन अध्यापकों को विभाग की ओर से ऑर्डर जारी नहीं किए गए हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि विभाग के पास विभिन्न कारणों के चलते अब भी बड़ी संख्या में खाली पद पड़े हैं। पद भरने संबंधी यूनियन ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों व सरकार साथ कई बैठकें कीं, लेकिन कोई हल नहीं निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed