फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Plledaron the payment of arrears soon: Karon

पल्लेदारों के बकाया की अदायगी जल्द: कैरों

Wed, 22 Jul 2015 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 22 Jul 2015 09:17 PM IST
विज्ञापन
पटियाला शहरी हलके से विधायक और पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर बुधवार को खुराक सप्लाई मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों से मिलीं। इस दौरान उन्होंने पटियाला में पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे पल्लेदारों के बकाया की अदायगी की मांग की। कैरों ने पल्लेदारों की मांगों के तुरंत हल का वादा किया है।
विज्ञापन


परनीत ने कैरों को जोर देकर कहा कि यह मामला पहल के आधार पर सुलझाना बनता है, क्योंकि मजदूरों को अपने बच्चों की पढ़ाई के खर्चे और अन्य सामाजिक जिम्मेदारियों के लिए पैसों की जरूरत है। काम के बदले पैसे न मिलने से मजदूरों के लिए अपने घरों का गुजारा करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


कैरों ने आश्वासन दिलाया कि इस मसले को बिना किसी देरी के हल किया जाएगा। परनीत की हाजिरी में ही कैरों ने पल्लेदार लीडरों से फोन पर बात की और उनको संबंधित अफसरों को फौरी मिलने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि परनीत कौर हाल ही में धरने वाली जगह पर जाकर पल्लेदार मजदूर यूनियन की जिला तालमेल कमेटी की पटियाला इकाई से एक मांगपत्र लिया था, जो उन्होंने मंत्री को सौंप दिया।


इस ज्ञापन में मुख्य मांग यही थी कि 26 अप्रैल 2015 को पल्लेदार यूनियन और जिला अधिकारियों के बीच हुए समझौते अनुसार पल्लेदारों की मजदूरी की अदायगी तय की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed