फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Patel College Athletic meet, students showed verve, Rajpura, Patiala

खेल मुकाबलों में विद्यार्थियों ने दिखाया दम

Wed, 22 Feb 2017 03:19 PM IST
पटियाला
पटियाला Updated Wed, 22 Feb 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
Patel College Athletic meet, students showed verve, Rajpura, Patiala
राजपुरा के पटेल मेमोरियल नेशनल कॉलेज में दौड़ मुकाबले में हिस्सा लेते स्टूडेंट। - फोटो : अमर उजाला
पटेल मेमोरियल नेशनल कॉलेज में शारीरिक शिक्षा विभाग ने प्रो. मनदीप कौर, प्रो. त्रिशनदीप सिंह ग्रेवाल और प्रो. हरप्रीत सिंह की अगुवाई में 44वीं एथलेटिक मीट का आयोजन किया। शानदार प्रदर्शन करने पर अरमान और हरविंदर कौर को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया।  
विज्ञापन


मुख्य मेहमान पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के एग्जामिनेशन कंट्रोलर डॉ. बलजीत सिंह सिद्धू और पटेल मेमोरियल मैनेजमेंट सोसायटी के प्रधान विजय गुप्ता, उपप्रधान पीसी भटेजा, जनरल सेक्रेटरी मोहिंदर सहगल और सेक्रेटरी अनिता चावला ने विशेष मेहमान के तौर पर शिरकत की।  कॉलेज प्रिंसिपल
विज्ञापन


डॉ. पवन कुमार ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में बताया। प्रो. मनदीप कौर ने शारीरिक शिक्षा विभाग की सालाना रिपोर्ट पढ़ी। मीट का आगाज एनसीसी वालंटियर व अन्य विभाग के विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गतका में गोल्ड मैडल जीतने वाले लखविंदर सिंह ने सौंगध दिलाने की रस्म अदा की। लड़कों के 800 मीटर, 400  मीटर,  100 मीटर, शॉटपुट, डिसकस थ्रो और लांग जंप के मुकाबले हुए।


इसी प्रकार लड़कियों में 400  मीटर,  मीटर,  100 मीटर, शॉटपुट, डिसकस थ्रो व लांग जंप की प्रतियोगिताएं कराई गई।  विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ यूनिवर्सिटी स्तर पर पुरस्कार जीतने वालों को भी सम्मानित किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed