फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Painless Zycov-D vaccination will start soon in Punjab

पंजाब में पेन लेस जायकोव-डी वैक्सीनेशन की जल्द होगी शुरुआत

Tue, 14 Dec 2021 11:03 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Painless Zycov-D vaccination will start soon in Punjab
पटियाला। पंजाब में ओमिक्रॉन का खतरा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, लेकिन ऐसे में अभी भी एक बड़ी आबादी ऐसी भी है, जो अभी तक कोविड वैक्सीनेशन के लिए आगे नहीं आई है। इन लोगों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पंजाब में पेन लेस जायकोव-डी वैक्सीनेशन मुहिम की शुरुआत करने का फैसला लिया है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पहले इसकी शुरुआत पंजाब के तीन जिलों पटियाला, गुरदासपुर व अमृतसर से की जाएगी। उसके बाद रिस्पांस को देखते हुए बाकी जिलों में भी इस मुहिम की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में इस समय भी 18 साल से अधिक आयु वर्ग की 36 लाख के करीब ऐसी आबादी है, जो अभी तक वैक्सीनेशन कराने के लिए आगे ही नहीं आई है। इन्होंने कोवॉक्सिन या कोविशील्ड की पहली डोज नहीं ली है। हालांकि सरकार की ओर से इन लोगों को कोविड वैक्सीनेशन के महत्व संबंधी जागरूक करने को घर-घर दस्तक मुहिम चलाई गई। सेहत विभाग के जिला दफ्तरों की तरफ से अपने-अपने इलाकों के वैक्सीनेशन से वंचित लोगों को फोन भी कराए जा रहे हैं। लेकिन यह लोग लगातार बहानेबाजी करके वैक्सीनेशन से बच रहे हैं। ऐसे लोगों को ध्यान में रखकर पंजाब सरकार की ओर से पेन लेस जायकोव-डी वैक्सीनेशन मुहिम की शुरुआत की जा रही है।
विज्ञापन

स्टेट टीकाकरण अधिकारी डा. बलविंदर कौर ने बताया कि जायकोव-डी वैक्सीन सुई रहित फार्माजेट डिवाइस के साथ कंधे पर इंटराडरमल लगाई जाएगी। यानी डिवाइस केवल चमड़ी को छुएगा और इसमें मसल वगैरा शामिल न होने से वैक्सीनेशन कराने वाले को बिल्कुल दर्द नहीं होगा। सेहत विभाग की ओर से एएनएम को इस वैक्सीन को लगाने की ट्रेनिंग देने का काम शुरू कर दिया गया है। काम जल्द से जल्द पूरा करते ही उम्मीद है कि अगले महीने तक इस मुहिम की शुरुआत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डा. प्रिंस सोढी ने कहा कि जायकोव-डी वैक्सीनेशन का ज्यादा से ज्यादा प्रचार हो, जिससे ऐसे लोग जो सुई के डर से कोविड वैक्सीन नहीं लगा रहे हैं, वह जायकोव-डी के लिए आगे आए। जिससे 100 फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य पूरा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed