{"_id":"67947137cd7ad710df07c994","slug":"operation-was-going-on-in-ot-power-went-out-ventilator-stopped-working-patiala-rajindra-hospital-incident-2025-01-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी से खिलवाड़: ओटी में चल रहा था ऑपरेशन, बिजली हुई गुल... वेंटीलेटर हुआ बंद; डॉक्टर ने वीडियो किया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी से खिलवाड़: ओटी में चल रहा था ऑपरेशन, बिजली हुई गुल... वेंटीलेटर हुआ बंद; डॉक्टर ने वीडियो किया वायरल
Sat, 25 Jan 2025 10:36 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला
अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 25 Jan 2025 10:36 AM IST
सार
पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में शुक्रवार को अचानक बिजली चली गई। उस समय डाक्टर अस्पताल की मेन इमरजेंसी में एक कैंसर मरीज का आपरेशन कर रहे थे। बिजली के जाने से वेंटीलेटर भी बंद पड़ गया।
विज्ञापन
पटियाला के राजिंदरा अस्पताल की घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला के राजिंदरा अस्पताल पटियाला में शुक्रवार को अचानक बिजली चली गई। जिस समय ऐसा हुआ तब डॉक्टर अस्पताल की मेन ऑपरेशन थियेटर में एक कैंसर मरीज का थायरॉयड का ऑपरेशन कर रहे थे।
बिजली के जाने से वेंटीलेटर भी बंद हो गया। इस दौरान एक डॉक्टर ने ऑपरेशन थियेटर के भीतर से ही इसका एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस वीडियो में डॉक्टर कह रहे हैं कि यह राजिंदरा अस्पताल की मेन ओटी है। सारा स्टाफ इधर है।
मरीज का ऑपरेशन चल रहा है। बिजली बार-बार गुल हो रही है। वेंटीलेटर को बंद हुए 15 मिनट हो गए हैं। वीडियो में डॉक्टर के साथ स्टाफ भी खड़ा दिख रहा है। डॉक्टर ने कहा कि पहले भी कई बार ऑपरेशन के दौरान बिजली गुल हो चुकी है।
विज्ञापन
वीडियो सामने आने के बाद सेहत मंत्री डा. बलवीर सिंह ने कहा कि लाइट ट्रिप हो गई थी। हालांकि इमरजेंसी में जितने भी सिस्टम थे, काम कर रहे थे। जनरेटर भी चालू था। बिजली थोड़ी देर के बाद आ गई थी। बिजली जाने से जूनियर डॉक्टर घबरा गया था।

सामान्य तौर पर डॉक्टर को बिजली की व्यवस्था के लिए जनरेटर वाले को फोन करना था, लेकिन वह वीडियो बनाने लगा। डॉ. बलबीर ने कहा कि उनकी ऑपरेशन करने वाले सर्जन व राजिंदरा के एमएस से बात हुई है।
मरीज का ऑपरेशन ठीक हुआ है और वह रिकवर कर रहा है। वहीं अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. गुरजीत गांधी ने कहा कि जो भी समस्या थी, उसे हल कर लिया गया है।
अस्पतालों में चिकित्सा सेवाओं व बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। सीएम भगवंत मान व उनके मंत्री अपने आका अरविंद केजरीवाल को खुश करने के लिए पंजाब को भगवान भरोसे छोड़कर दिल्ली शिफ्ट हो गए हैं।- रवनीत सिंह बिट्टू, केंद्रीय राज्य मंत्री
विपक्ष के निशाने पर मान सरकार
पंजाब भाजपा प्रवक्ता प्रितपाल सिंह ने कहा है कि क्या यही दिल्ली का सेहत मॉडल है, जिसे पंजाब में भी मान सरकार ने अपनाया है। जहां अस्पतालों में न बिजली है और न ही अन्य जरूरी चिकित्सा सेवाएं हैं। भाजपा नेता ने सवाल किया है कि क्या इसी मॉडल के बल पर आप दिल्ली व पंजाब में वोट मांगती है।