फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   One accused of killing Kunal arrested, on seven days remand

कुनाल की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार, सात दिन के रिमांड पर

Wed, 06 Jan 2021 10:54 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
One accused of killing Kunal arrested, on seven days remand
पटियाला। नई गाड़ी खरीदने की खुशी में भाई और दोस्तों के साथ पार्टी करने गए युवक की हत्या के एक आरोपी हितेश्वर सिंह निवासी राघोमाजरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आरोपी को सात दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना अनाज मंडी इंचार्ज हरजिंदर सिंह ढिल्लो ने बताया कि आरोपी से वारदात में इस्तेमाल छुरा बरामद करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुनाल के चारों दोस्तों की हालत ठीक है। वारदात में शामिल बाकी आरोपियों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि कुनाल सदाना का मुंबई में रहने वाला बड़ा भाई मोंटी कुछ दिन पहले पटियाला आया था। उन्होंने नई गाड़ी खरीदी थी। इसकी खुशी में वो दोस्तों के साथ पार्टी करने बाहर गया था। रेलवे स्टेशन के नजदीक चिकन शॉप पर जब वो लोग बैठे थे तो इसी दौरान हितेश्वर सिंह, नीरज निंजा और अन्य वहां पहुंचे। उन्होंने कुनाल की हत्या कर दी और उसके दोस्तों पर हमलाकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed