फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Neighbor along with friend had kidnapped the child

पटियाला : पड़ोसी ने दोस्त के साथ मिलकर किया था बच्चे का अपहरण, दोनों को रिमांड पर भेजा

Sun, 10 Jul 2022 01:18 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Neighbor along with friend had kidnapped the child
पटियाला। गांव खंडौली निवासी आठ साल के बच्चे के अपहरण मामले में दो लोगों को काबू किया गया है। इनमें से एक पड़ोसी निकला, जिसने पैसों के लालच में इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल जाली नंबर वाली बाइक और पांच कारतूस समेत पिस्तौल बरामद की है।
विज्ञापन

एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी जांच के आधार पर गांव बढौली गुजरां में नाकाबंदी करके शरणदीप सिंह उर्फ शान निवासी खंडौली और लखवीर सिंह उर्फ लक्खा निवासी गांव अलीपुर मंडवाल को दबोचा गया।
विज्ञापन

गोबिंद पार्क कॉलोनी से चुराई थी बाइक
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने राजपुरा की शिवा जी पार्क गोबिंद कॉलोनी के पास से कुछ दिन बाइक चुराई थी। इस संबंधी थाना सिटी राजपुरा में केस दर्ज है। मुख्य आरोपी शरणदीप सिंह ने हर्षप्रीत सिंह के स्कूल जाने और आने के समय की रेेकी की थी। उसने अपने दोस्त के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने अपहरण के समय मुंह ढक रखे थे। दोनों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
सात जुलाई 2022 को सुबह करीब साढ़े सात बजे हर्षप्रीत सिंह अपने भाई के साथ साइकिल पर गांव भदक स्थित स्कूल जा रहा था। गांव के बाहर कच्चे रास्ते पर बाइक सवार दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद बच्चे के पिता को फोन कर तीन लाख रुपये मांगे गए। इस संबंधी थाना खेड़ी गंडिया में मामला दर्ज किया गया था। हालांकि वारदात के तीन घंटे बाद ही बच्चे को गांव सराय बंजारा के पास सुनसान जगह में एक कमरे से सही सलामत बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed