{"_id":"61058c478ebc3e0df3654223","slug":"naughty-elements-had-changed-the-name-of-yps-chowk-in-google-map-cyber-cell-got-it-corrected-patiala-news-pkl4220111177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला : शरारती तत्वों ने गूगल मैप में बदल दिया था वाईपीएस चौक का नाम, साइबर सेल ने ठीक कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला : शरारती तत्वों ने गूगल मैप में बदल दिया था वाईपीएस चौक का नाम, साइबर सेल ने ठीक कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला। मुख्यमंत्री की रिहायश मोती महल के नजदीक वाईपीएस चौक का नाम गूगल मैप पर बदलकर बीते दिनों अज्ञात लोगों की ओर से बेरोजगारां लई डांगां वाला चौक रख दिया गया था। इस खबर के मीडिया में सुर्खियां बनने के बाद हरकत में आए प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से मैप में नाम ठीक करके दोबारा वाईपीएस चौक कर दिया गया है।
हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में किसी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। गौरतलब है कि सीएम का मोती महल से वाईपीएस चौक करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित है।
इस चौक में अक्सर ही विभिन्न मुलाजिम जत्थेबंदियों व बेरोजगारों की ओर से अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किए जाते हैं। खासतौर से बेरोजगार ईटीटी टेट पास अध्यापक यूनियन और बेरोजगार साझा मोर्चा के नुमाइंदों पर तो इस चौक में कई बार लाठीचार्ज भी हो चुका है। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि रोजगार न मिलने से भड़के किसी बेरोजगार ने ही गूगल मैप से छेड़छाड़ करके इस चौक का नामकरण बेरोजगारां लई डांगां वाला चौक कर दिया है। अब प्रशासन की ओर से इस चौक का नाम गूगल मैप पर ठीक करके दोबारा वाईपीएस चौक कर दिया गया है।