फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   music, maestro, Mrigendr Singh, Religious, Died, New York Patiala.

पटियाला संगीत घराने के उस्ताद राजा मृगेंदर सिंह नहीं रहे

Tue, 01 Apr 2014 10:36 PM IST
पटियाला।
पटियाला। Updated Tue, 01 Apr 2014 10:36 PM IST
विज्ञापन
 music, maestro, Mrigendr Singh, Religious, Died, New York Patiala.
पटियाला संगीत घराने के उस्ताद राजा मृगेंदर सिंह के निधन पर पीयू के धर्म अध्ययन विभाग ने शोक जताया है। विभाग के प्रमुख डॉ. राजिंदर कौर रोही ने बताया कि उनके निधन से बड़ी हानि हुई है। विभाग के प्रोफेसर डॉ. हरपाल सिंह पन्नू ने बताया कि उनका निधन 25 मार्च को न्यूयॉर्क में हुआ था।
विज्ञापन


पीयू को इसकी सूचना मंगलवार को मिली। उन्होंने बताया कि पंजाबी यूनिवर्सिटी की स्थापना में राजा मृगेंदर सिंह का बड़ा योगदान रहा है। वह यूनिवर्सिटी के संगीत और फिलोसिफी विभाग के फाउंडर प्रोफेसर भी थे। उन्होंने ही डॉ. राधाकृष्णन से मिलकर इस यूनिवर्सिटी में धर्म अध्यनन विभाग की स्थापना की। दो दशकों तक वह इस यूनिवर्सिटी के विजिटिंग फैलो रहे। वह उच्चकोटि के सितार और वीणा वादक भी थे। भारतीय संगीत शास्त्र पर उनकी दो पुस्तकें पंजाबी यूनिवर्सिटी पहले ही प्रकाशित कर चुका है।
विज्ञापन


पीयू ने हाल ही में राजा मृगेंदर सिंह का ग्रंथ जप नीसान भी छापा है। इसमें 1200 पन्ने हैं। 40 साल पहले उन्होंने यह ग्रंथ प्रोफेसर हरबंस सिंह को प्रकाशन के लिए दिया था लेकिन इसके छपने में असाधारण देरी होती रही। डॉ. हरपाल सिंह पन्नू के संपादन में यह ग्रंथ तीन महीने पहले छपा और राजा मृगेंदर सिंह अपनी बहुमूल्य रचना को प्रकाशित हुआ देख सके। यह ग्रंथ खोजी जिज्ञासुओं के लिए बहुत मूल्यवान साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed