{"_id":"580747974f1c1b562c7044c1","slug":"multani-mal-modi-college-foundation-day-english-hindi-punjabi-language-writing-contest-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक साहित्य पढ़ने वाले ही लिख सकते हैं बढ़ियाः प्रोफेसर निर्मल सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक साहित्य पढ़ने वाले ही लिख सकते हैं बढ़ियाः प्रोफेसर निर्मल सिंह
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 19 Oct 2016 03:44 PM IST
विज्ञापन
पटियाला के मोदी कालेज में आयोजित लेख लेखन मुकाबले के प्रतिभागियों के साथ प्रिंसिपल डा. खुशविंदर कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
मुल्तानी मल मोदी कालेज की ओर से कालेज के स्थापना दिवस की 50वीं वर्षगांठ को समर्पित लेख लेखन मुकाबला कराया गया। इसमें अंग्रेजी, हिंदी और पंजाबी भाषा में लेख लिखने के लिए 162 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर प्रोफेसर निर्मल सिंह ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि जो व्यक्ति अधिक साहित्य पढ़ते हैं, वह ही बढ़िया साहित्य लिख सकते हैं। उन्होंने स्टूडेंट्स को ऐसी सृजनात्मक गतिविधियों में शामिल होने पर मुबारकबाद दी।
इस मुकाबले के कोआर्डिनेटर प्रोफेसर बलजिंदर कौर ने कहा कि तीन भाषाओं के लिए स्टूडेंट्स को विभिन्न विषय दिए गए हैं और इन तीनों में से हर भाषा में लिखे जाने वाले लेखों में से पहली तीन पोजिशन हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को कालेज के सालाना पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर कालेज के प्रिंसिपल डा. खुशविंदर कुमार ने मुकाबले में शामिल स्टूडेंट्स की हौसलाफजाई की। उन्होंने कहा कि इस तरह के सृजनात्मक मुकाबले स्टूडेंट्स के ज्ञान में वृद्धि करते हैं।