फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Mobiles have been recovered from both the main accused of gang war in jail

पटियाला जेल में हुए गैंगवार के दोनों मुख्य आरोपियों से बरामद हो चुके हैं मोबाइल

Sat, 05 Nov 2022 02:03 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Mobiles have been recovered from both the main accused of gang war in jail
पटियाला। सेंट्रल जेल में गैंगवार के दोनों मुख्य आरोपियों गैंगस्टर जतिंदरपाल सिंह और हवालाती जरमनजीत सिंह के पास से कुछ समय से मोबाइल बरामद हुए थे। इस मामले में दोनों के खिलाफ थाना त्रिपड़ी में केस भी दर्ज है। पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर जतिंदरपाल सिंह पटियाला के गांव खांसिया के एक संपन्न परिवार से है।
विज्ञापन

सरहिंद रोड के एक पैलेस में शादी में नशे की हालत में जतिंदरपाल सिंह ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चलाकर हत्या की थी।
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में जतिंदरपाल का कहना है कि पहले हवालाती जरमनजीत सिंह ने सरिये से उसके सिर पर वार किया था। अगर जरमनजीत से सरिया छीन कर अपना बचाव न करता, तो शायद वह उसे मार ही डालता।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जेल में इस समय मरम्मत का काम चल रहा है। आरोपियों ने मरम्मत वाली जगह से ही सरिये उठाकर वारदात को अंजाम दिया। जेल में बिजली की फिटिंग लोहे की पाइपों में हुई है। पाइपें इस समय जर्जर हालत में हैं, जिन्हें बंदी निकाल कर इस तरह की वारदातों को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed